24.6 C
Ratlām

रतलाम ट्रांसपोर्ट नगर को मिली नई रफ्तार : मंत्री काश्यप के सुझाव पर सरकार ने स्वीकृत किए 25 करोड़

रतलाम ट्रांसपोर्ट नगर को मिली नई रफ्तार : मंत्री काश्यप के सुझाव पर सरकार ने स्वीकृत किए 25 करोड़

– ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री काश्यप का माना आभार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर के सालाखेड़ी क्षेत्र में 18 हेक्टेयर में विकसित हो रहे ट्रांसपोर्ट नगर को अब नई गति मिलने जा रही है। लंबे समय से ठप पड़े इस प्रोजेक्ट को सरकार ने राहत देते हुए 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस योजना का उद्देश्य ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को बेहतर सुविधाएं देना और शहरवासियों को भारी वाहनों की समस्या से निजात दिलाना है।

रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) के पास 13.70 करोड़ रुपये का विकास शुल्क जमा करने की राशि नहीं होने से यह प्रोजेक्ट पिछले साल से ठप था। इस बीच कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इसमें हस्तक्षेप करते हुए ऋण के माध्यम से समाधान का सुझाव दिया। उनके निर्देश पर आरडीए ने मार्च 2025 में नगरीय विकास एवं आवास विभाग को ऋण प्रस्ताव भेजा, जिसे स्वीकार करते हुए प्रारंभिक तौर पर 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।

व्यवसायियों ने जताया मंत्री काश्यप का आभार

ट्रांसपोर्ट नगर का कार्य पुनः शुरू होने से ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों में उत्साह का माहौल है। रतलाम ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप छिपानी ने बताया कि इससे ट्रांसपोर्ट उद्योग को नई दिशा मिलेगी और माल की आवाजाही सुचारु होने से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। कैबिनेट मंत्री काश्यप का आभार व्यक्त करने के लिए ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में वीरेंद्र श्रीमाल, अब्दुल रशीद दायमे, ओमप्रकाश चितरोड़े और अशोक कटारिया शामिल रहे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा ट्रांसपोर्ट नगर

प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर में कुल 90 प्लॉट विकसित किए जाएंगे, जिनमें से 72 प्लॉट ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को आवंटित किए जाएंगे। 11 प्लॉट फोरलेन फेसिंग वाले कमर्शियल उपयोग के लिए आरक्षित होंगे। प्लॉट्स को आकार के अनुसार चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। ए टाइप (30×60) के 11, बी टाइप (25×50) के 42, सी टाइप (15×30) के 15 और डी टाइप (12×24) के 15 प्लॉट होंगे। इसके अतिरिक्त, ट्रांसपोर्ट नगर में फायर स्टेशन, बैंक ब्लॉक, कैंटीन, ऑफिस, गोडाउन और ड्राइवर-हेल्परों के लिए विश्राम स्थल जैसे सुविधाजनक ढांचे भी विकसित किए जा रहे हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!