
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर इस वर्ष स्वयं सिद्ध मुहूर्त दो दिनों तक रहने से सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए विशेष शुभ संयोग बन रहा है। इसी अवसर पर रतलाम के विश्वसनीय डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) ने ग्राहकों के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है। 19 अप्रैल और सोमवार 20 अप्रैल 2026 को सभी ग्राहक शुभ मुहूर्त में खरीदारी का लाभ ले सकेंगे। शोरूम सुबह 10.30 बजे से देर रात तक ग्राहकों की सेवा में खुले रहेंगे।

शगुन खरीदारी के लिए खास कलेक्शन
डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) में अक्षय तृतीया के अवसर पर हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी, 100 प्रतिशत नेचुरल डायमंड ज्वेलरी, सोने-चांदी के सिक्के, चांदी के आर्टिकल्स, बर्तन एवं यूटेंसिल्स की आकर्षक और विस्तृत रेंज उपलब्ध है। मान्यता के अनुसार इस दिन खरीदा गया सोना सुख-समृद्धि और धनवृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए ग्राहकों के लिए शुद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।
खरीदारी के बाद निःशुल्क शुद्धता जांच सुविधा
डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) द्वारा ग्राहकों को खरीदारी के बाद ज्वेलरी की शुद्धता जांच की निःशुल्क सुविधा भी दी जा रही है। इससे ग्राहकों का विश्वास और संतोष और अधिक मजबूत होता है।
86 वर्षों की विश्वासपूर्ण परंपरा

अनिल कटारिया ने बताया कि डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) ने पीढ़ी दर पीढ़ी बदलते समय और ट्रेंड के साथ कदम मिलाया है, लेकिन गुणवत्ता और पारदर्शिता से कभी समझौता नहीं किया। इसकी स्थापना वर्ष 1940 में स्वर्गीय धूलचंदजी कटारिया ने की थी। उनके द्वारा तय किए गए शुद्धता के मानदंड और ईमानदारी की परंपरा को आज भी पूरी निष्ठा से निभाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज 30 लाख से अधिक परिवार डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) से जुड़ चुके हैं और संस्थान पर अपना भरोसा जताते हैं।
मध्यप्रदेश और राजस्थान के प्रमुख शहरों में उपस्थिति
संतोष कटारिया ने बताया कि ग्राहकों के विश्वास को आगे बढ़ाते हुए डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के प्रमुख शहरों रतलाम, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर, नीमच और धार में अपने शोरूम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि हर शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों की आभूषण खरीद से जुड़ी हर जरूरत को पूरा करना है। ग्राहकों को विशाल गोल्ड सेक्शन, एक्सक्लूसिव डायमंड सेक्शन, सिल्वर सेक्शन, ज्वेलरी एक्सचेंज सुविधा, लिफ्ट, पार्किंग और अतिरिक्त बिलिंग काउंटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
आधुनिक डिजाइंस और आसान खरीद योजनाएं
विकास कटारिया ने कहा कि डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) आज देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है। ग्राहकों की पसंद और नवीनतम ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए अनुभवी कारीगरों द्वारा हर डिज़ाइन तैयार की जाती है। ग्राहकों की सुविधा के लिए स्वर्ण समृद्धि योजना एवं डैज़लिंग डायमंड स्कीम जैसी विशेष योजनाएं भी उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से ग्राहक आसान किश्तों में गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी खरीद सकते हैं।
अक्षय तृतीया पर खरीदारी का सुनहरा अवसर
अक्षय तृतीया के दो दिवसीय शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) ने परंपरा, विश्वास, गुणवत्ता और आधुनिकता के साथ ग्राहकों को एक यादगार खरीदारी अनुभव देने की तैयारी कर ली है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


