
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) के शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस पावन पर्व पर आभूषण खरीदना शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में ग्राहकों ने पूरे उत्साह के साथ सोने, चांदी, डायमंड और अन्य ज्वेलरी की खरीदी की। ग्राहकों के स्वागत और सुविधा के लिए शोरूम सुबह 10.30 बजे से ही खोल दिए गए थे।

इस अवसर पर डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) ने 50 हजार से अधिक डिज़ाइनर, वेडिंग, नेचुरल डायमंड, ट्रेडिशनल, एंटीक और पोल्की ज्वेलरी का विशेष कलेक्शन प्रस्तुत किया। वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह संग्रह ग्राहकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही सोने और चांदी के सिक्कों की भी विशाल रेंज उपलब्ध कराई गई।

ग्राहकों ने जताया अटूट भरोसा
खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों ने कहा कि डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) पर शुद्धता, पारदर्शिता और उचित मेकिंग चार्जेस के साथ बिना किसी छिपी शर्त के आभूषण उपलब्ध होते हैं। यही वजह है कि ज्वेलरी खरीदारी के लिए डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewelers) उनकी पहली पसंद बना हुआ है।
ग्राहकों को लाभ देना हमारी प्राथमिकता : अनिल कटारिया
डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) के अनिल कटारिया ने बताया कि अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदी को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष बड़ी संख्या में ग्राहक आभूषण और सिक्कों की खरीदी करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के लिए आधुनिक डिजाइनों के साथ पारंपरिक और डिजाइनर आभूषणों का विशेष संग्रह रखा गया है। डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) हमेशा ग्राहकों की पसंद और उनके फायदे को प्राथमिकता देता है।
86 वर्षों का विश्वास, 30 लाख परिवारों का भरोसा

डी.पी. आभूषण लिमिटेड, जो डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) के नाम से प्रसिद्ध है, पिछले 86 वर्षों से उत्तर और मध्य भारत में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। चार पीढ़ियों की विशेषज्ञता, उत्कृष्ट डिजाइनों, पारदर्शी व्यापार नीति और ग्राहकों से मजबूत रिश्तों के कारण यह ब्रांड 30 लाख से अधिक परिवारों का विश्वास जीत चुका है।
ज्वेलरी की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध
डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) में BIS हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी, IGI सर्टिफाइड डायमंड ज्वेलरी, हॉलमार्क चांदी के आभूषण एवं बर्तन, सोना, हीरा, प्लैटिनम तथा प्रेशियस व सेमि-प्रेशियस स्टोन्स जड़ित रिंग, हार, कंगन, चूड़ियां, झुमके, पेंडेंट, नथ सहित अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। विवाह जैसे विशेष अवसरों के लिए कस्टमाइज्ड ज्वेलरी भी तैयार की जाती है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


