Ratlam : कुंडाल में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 167 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

Chief Minister's mass marriage in Ratlam today

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) ग्रामीण क्षेत्र के गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 167 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक नवदंपती के खाते में 49 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि जमा की जाएगी। रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर की ओर से प्रत्येक जोड़े को सात बर्तनों का विशेष उपहार सेट भी दिया जाएगा। उपहार सेट में एक बेड़ा, एक घड़ा, एक तांबे का लोटा, आटा गूंथने की थाली, भोजन की थाली, दो कटोरियों का सेट और एक गिलास शामिल रहेगा।

सुबह 9 बजे से शुरू होगा समारोह

विधायक मथुरालाल डामर के नेतृत्व में आयोजित यह समारोह सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों, उनके परिजनों तथा अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। शनिवार को विधायक मथुरलाल डामर व विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर ने कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे

आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश पप्पू जाट, बांगरोद मंडल अध्यक्ष फूलसिंह जाधव, चंद्रशेखर मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़, धराड़ मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, शबरी मंडल अध्यक्ष संजय पाटीदार सहित कई कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!