
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मोहनखेड़ा तीर्थ (Mohankheda Pilgrimage Site) में आयोजित भव्य पारणा महोत्सव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंत सेन सूरीश्वर जी म.सा. के पट्टधर आचार्य देवेश श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी की निश्रा में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर आचार्य श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पुण्य सम्राट की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने आचार्यश्री से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर समाजजनों से भेंट की।
समाधि मंदिर और जिन मंदिर में किए दर्शन-वंदन
पारणा महोत्सव के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सूरीश्वर जी म.सा. समाधि मंदिर एवं जिन मंदिर पहुंचकर दर्शन-वंदन का लाभ लिया।
श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल
मुख्यमंत्री के आगमन से मोहन खेड़ा तीर्थ परिसर में श्रद्धालुओं और समाजजनों में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन धार्मिक श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


