
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के नामली क्षेत्र स्थित तुलसी वाटर पार्क के स्पा सेंटर (Spa Center) में देह व्यापार संचालित होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद स्पा सेंटर (Spa Center) संचालक, मैनेजर, वाटर पार्क मैनेजर और मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया है, जबकि वाटर पार्क का मालिक फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
थाईलैंड की तीन युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा
कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर (Spa Center) से थाईलैंड की तीन युवतियां मिलीं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में युवतियों ने स्वीकार किया कि वे स्पा की आड़ में ग्राहकों से तय राशि लेकर देह व्यापार करती थीं। कार्रवाई के बाद तीनों युवतियों को सुरक्षा और आवश्यक सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।

आरोपियों पर कमाई में सहयोग का आरोप
Ratlam पुलिस जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर (Spa Center) संचालक नरेश चौहान (पाली, राजस्थान), मैनेजर भरत मेवाड़ा (जोधपुर, राजस्थान) तथा वाटर पार्क मैनेजर दिलीप सिंह (नामली) कथित रूप से इस गतिविधि के संचालन और उससे होने वाली कमाई में शामिल थे। पुलिस ने इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।
विदेशी नागरिकों की सूचना नहीं देने पर अतिरिक्त धाराएं
नामली थाना प्रभारी अमित कोरी के अनुसार थाईलैंड की युवतियों के ठहरने की सूचना न तो स्थानीय पुलिस को दी गई थी और न ही पुलिस मुख्यालय को। इस कारण अनैतिक देह व्यापार से जुड़े प्रकरण के साथ-साथ विदेशी नागरिकों और अप्रवासन संबंधी कानूनों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। युवतियों के वीजा और भारत में प्रवेश संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
मोबाइल जब्त, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। इनके माध्यम से संपर्कों और संभावित नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है ताकि इस प्रकार की अन्य गतिविधियों का भी पता लगाया जा सके।
मसाज के बाद ग्राहकों को दिया जाता था ऑफर
प्रारंभिक जांच के अनुसार स्पा सेंटर (Spa Center) में आने वाले ग्राहकों को पहले मसाज सेवाएं दी जाती थीं। इसके बाद कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा ग्राहकों को देह व्यापार का प्रस्ताव दिया जाता था। सहमति जताने वाले ग्राहकों से इसके लिए अतिरिक्त मोटी रकम वसूली जाती थी।
जयपुर के संपर्क से रतलाम पहुंचीं युवतियां
Ratlam पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर (Spa Center) का संचालन इस वर्ष मार्च में शुरू हुआ था। जांच में पता चला है कि संचालक नरेश की पहचान जयपुर में थाईलैंड की एक महिला से हुई थी। उसी संपर्क के माध्यम से तीनों युवतियों को रतलाम बुलाया गया। युवतियों ने बताया कि वे कुछ समय पहले ही यहां पहुंची थीं।
लाइसेंस और दस्तावेज भी जांच के घेरे में
पुलिस को अब तक स्पा सेंटर के संचालन से जुड़े आवश्यक लाइसेंस और गुमास्ता पंजीयन संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस इन दस्तावेजों की वैधता और अनुपस्थिति की भी जांच कर रही है।
दूतावास से भी ली जाएगी जानकारी
रतलाम एसपी अमित कुमार (Ratlam Sp Amit Kumar) ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि संबंधित युवतियां पहले कितनी बार भारत आ चुकी हैं और उन्हें थाईलैंड से भारत लाने में किन लोगों की भूमिका रही। इस संबंध में संबंधित विभागों और विदेशी दूतावास से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


