Royal College :  IAS ने विद्यार्थियों को दिए सफलता, रोजगार और संस्कार के सूत्र

- करियर मार्गदर्शन सत्र में बोले संयुक्त सचिव राहुल डिग्री से अधिक जरूरी कौशल विकास

Advertisements
Advertisements
Royal College

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (Royal College) में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारत सरकार के वित्त आयोग में संयुक्त सचिव एवं वरिष्ठ IAS अधिकारी राहुल जैन रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और आध्यात्म जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करते हुए सफलता के मूल मंत्र साझा किए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (Royal College) के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए बताया कि श्री जैन वर्ष 2005 बैच (मध्यप्रदेश कैडर) के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वे ग्वालियर, रीवा और नर्मदापुरम जिलों में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं तथा टीएनसीपी में निदेशक पद पर भी कार्य कर चुके हैं। वे IAS अधिकारी होने के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अपने संबोधन में राहुल जैन ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना, कॉरपोरेट मित्र पोर्टल और iGOT प्लेटफॉर्म जैसी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

20260426 120051

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल अकादमिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान की महत्ता कहीं अधिक बढ़ गई है। विद्यार्थियों को किताबों के ज्ञान के साथ उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार स्वयं को तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।

डिजिटल अनुशासन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग समय व्यर्थ करने के लिए नहीं, बल्कि कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए होना चाहिए। इंटरनेट का सदुपयोग विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा दे सकता है। श्री जैन ने आध्यात्म और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था और संस्कार हमारी वास्तविक पूंजी हैं। परिवार, समाज और अच्छे संस्कार व्यक्ति को मजबूत और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाते हैं। आधुनिकता की दौड़ में हमें अपनी इस अमूल्य संपत्ति को कभी नहीं खोना चाहिए।

कार्यक्रम में समाजसेवी ओमजी अग्रवाल, मांगीलाल जैन, अजय बाकीवाला, महाविद्यालय (Royal College) के प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, डॉ. कल्पना पाटीदार, डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कपिल कैरोल, प्रो. दीपिका कुमावत, डॉ. संदीप सिद्ध, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो. ज्योत्सना सोलंकी, प्रो. मृदुला उपाध्याय सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीएड प्राचार्य डॉ. आर.के. अरोरा ने किया, जबकि आभार प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री ने माना।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!