Dp Abhushan Limited : मुनाफा दोगुना, राजस्व में तेज उछाल

- Q4 में कंपनी ने दर्ज किया रिकॉर्ड वित्तीय परिणाम

Advertisements
Advertisements
Dp Abhushan Limited

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य भारत की प्रमुख रिटेल गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी कंपनी डीपी आभूषण लिमिटेड (Dp Abhushan Limited) (NSE : DP ABHUSHAN | BSE: 544161) ने वित्त वर्ष 2025-26 और 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने इस दौरान राजस्व, लाभ और कारोबार विस्तार जैसे सभी प्रमुख मानकों पर मजबूत वृद्धि दर्ज की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 101% बढ़ा

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) में Dp Abhushan Limited का शुद्ध लाभ बढ़कर ₹50.60 करोड़ पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹25.15 करोड़ था। इस तरह कंपनी ने मुनाफे में लगभग 101.2 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। वहीं, तिमाही के दौरान कंपनी का कुल राजस्व ₹1,334.73 करोड़ रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि के ₹717.24 करोड़ की तुलना में 86.1 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के अनुसार यह वृद्धि मजबूत उपभोक्ता मांग और रिटेल नेटवर्क के विस्तार का परिणाम है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पूरे वित्त वर्ष में भी दमदार ग्रोथ

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में डीपी आभूषण (Dp Abhushan Limited) लिमिटेड ने प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा। कंपनी का वार्षिक शुद्ध लाभ 87.9 प्रतिशत बढ़कर ₹211.84 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह ₹112.70 करोड़ था। इस दौरान कंपनी ने करीब ₹99 करोड़ अतिरिक्त लाभ अर्जित किया, जो परिचालन क्षमता में सुधार और बेहतर मार्जिन का संकेत देता है। सालाना आधार पर कंपनी का कुल राजस्व ₹4,065.13 करोड़ दर्ज किया गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 के ₹3,310.79 करोड़ के मुकाबले 22.8 प्रतिशत अधिक है।

धार में नया शोरूम, कुल संख्या बढ़कर 12 हुई

व्यवसाय विस्तार की रणनीति के तहत कंपनी ने चौथी तिमाही में मध्य प्रदेश के धार शहर में नया शोरूम शुरू किया। इसके साथ ही मध्य भारत में कंपनी के कुल शोरूम की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। कंपनी का कहना है कि उसका उद्देश्य क्षेत्रीय ग्राहकों को बेहतर और भरोसेमंद ज्वेलरी अनुभव उपलब्ध कराना है।

अनिल कटारिया बोले— ग्राहकों के भरोसे का मिला बड़ा परिणाम

Dp Abhushan Limited कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक अनिल कटारिया ने कहा कि यह साल डी. पी. आभूषण लिमिटेड के लिए बेहद उपलब्धियों भरा रहा। उन्होंने कहा, “एक ही तिमाही में शुद्ध लाभ का दोगुना होना और सालाना PAT में लगभग 88 प्रतिशत की बढ़ोतरी हमारे ग्राहकों के विश्वास और हमारी टीम की मेहनत को दर्शाती है। 86 वर्षों की विरासत के साथ हम गुणवत्ता और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मध्य भारत में हमारा विस्तार लक्जरी ज्वेलरी को अधिक लोगों तक पहुंचाने की हमारी रणनीति का हिस्सा है।”

मध्य भारत में मजबूत पकड़ बना रही कंपनी

लगातार बढ़ते वित्तीय प्रदर्शन और विस्तार योजनाओं के साथ डीपी आभूषण लिमिटेड ( Dp Abhushan Limited ) मध्य भारत के ज्वेलरी बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करती दिखाई दे रही है। कंपनी की विकास रणनीति और उपभोक्ताओं का बढ़ता भरोसा आने वाले समय में इसके कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!