Ratlam : अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा-2026 कल, रजिस्ट्रेशन का आज आखरी दिन

- विद्यार्थियों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन और फ्री काउंसलिंग

20260523 081823

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  रतलाम (Ratlam) के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली “अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) 2026” का आयोजन 24 मई – 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं एवं 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। परीक्षा का सिलेबस विद्यार्थियों की पूर्व कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित रहेगा।

संस्थान द्वारा आयोजित इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य में NEET, JEE, UPSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करना और उनकी शैक्षणिक प्रतिभा एवं क्षमता की पहचान करना है।

निशुल्क परीक्षा के साथ विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

संस्थान के अनुसार, परीक्षा पूर्णतः निशुल्क रहेगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए फ्री काउंसलिंग और करियर मार्गदर्शन की व्यवस्था भी की गई है। विशेष रूप से 10वीं के बाद विषय चयन को लेकर होने वाली दुविधाओं को दूर करने के लिए अनुभवी मेंटर्स और एक्सपर्ट टीम द्वारा आवश्यक सलाह एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।

परीक्षा के बाद होगा करियर गाइडेंस सेशन

परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए स्वल्पाहार, फ्री काउंसलिंग एवं करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों के भविष्य, विषय चयन, करियर संभावनाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के विशेषज्ञ जवाब देंगे।

आज दोपहर 2 बजे तक कर सकते आवेदन

इच्छुक विद्यार्थी 23 मई दोपहर 2:00 बजे तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी शास्त्री नगर स्थित अभ्यास इंस्टीट्यूट कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन लिंक:

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf1S9YGx9Z2jtUwvsFxsbazExGEVPVzo9g0DpH4cwszWJ11MA/viewform?usp=header⁠�

संपर्क जानकारी:

📍 अभ्यास इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम

📞 9664246309, 9799535574


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!