Chaddi-Baniyan’ Gang in Ratlam : सूने मकान का ताला तोड़ नकदी पर किया हाथ साफ

- CCTV में कैद हुए तीन बदमाश, रिद्धी-सिद्धी एवेन्यू कॉलोनी में देर रात वारदात

'Chaddi-Baniyan' Gang in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) शहर में चोरों ने एक बार फिर सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रिद्धी-सिद्धी एवेन्यू कॉलोनी में बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गुल्लक में रखी करीब 4 से 5 हजार रुपए की नकदी चुराकर फरार हो गए। वारदात के बाद घर का सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया गया।

परिवार के बाहर जाने का उठाया फायदा

पीड़ित देवेंद्र डोडियार कॉलेज छात्र हैं और पढ़ाई के लिए इस मकान में रहते हैं। उनका परिवार शहर के दूसरे मकान में रहता है। रविवार को देवेंद्र अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। सोमवार सुबह करीब 5 बजे लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा देखा। अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा मिला और गुल्लक तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी होने का पता चला।

CCTV में कैद हुई चोरों की गतिविधियां

घटना की जानकारी मिलने के बाद कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में रविवार रात करीब 3:29 बजे तीन संदिग्ध युवक चड्ढी-बनियान पहने और नंगे पैर कॉलोनी में घूमते दिखाई दिए। उनके हाथों में पत्थर भी थे और वे कई घरों के बाहर रुककर अंदर झांकते नजर आए। बाद में वे आते-जाते भी कैमरे में रिकॉर्ड हुए।

फुटेज के आधार पर पुलिस की जांच शुरू

घटना की सूचना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!