Shri Yoginder Sagar College : नशे से दूरी है जरूरी अभियान में कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

- स्लोगन, पोस्टर और चित्रकला के माध्यम से दिया नशा छोड़ने का संदेश

Shri Yoginder Sagar College

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (Shri Yoginder Sagar College) रतलाम में भारत सरकार के ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्लोगन, पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावी संदेश दिया। साथ ही संदेश पट्टिकाएं लेकर विद्यार्थियों ने “नशे से दूरी है जरूरी”, “स्वस्थ युवा-सशक्त भारत”, “नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो” तथा “नशा मुक्त युवा, सुरक्षित समाज” जैसे नारों के जरिए आमजन को जागरूक किया।

योग और व्यायाम से बढ़ता है आत्मबल : डॉ. सिंह

Shri Yoginder Sagar College के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति की सोच, स्वास्थ्य और परिवार तीनों को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक व्यायाम और योग से आत्मबल बढ़ता है, जिससे किसी भी प्रकार के नशे से बाहर निकलना आसान हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से व्यसनों से दूर रहकर बेहतर और स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया।

जागरूकता ही नशे के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार 

डीन एकेडमिक प्रो. गोविन्द झंवर ने कहा कि नशीले पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभावों से युवाओं को बचाने के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की समस्या हो तो उसे छिपाने के बजाय समय रहते विशेषज्ञों से संपर्क करना चाहिए, ताकि उसका उचित उपचार और मार्गदर्शन मिल सके।

सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश

Shri Yoginder Sagar College के सहसंचालक उमेश शर्मा एवं वरदान शर्मा ने विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और स्वस्थ दिनचर्या ही नशे से दूर रहने का सबसे प्रभावी उपाय है।

विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

कार्यक्रम का संचालन प्रो. मीमांसा मिश्रा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं नशामुक्त रहने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रो. अमीषा जोशी, प्रो. श्रुति शुक्ला, प्रो. अंशिता शर्मा, डॉ. लालिमा व्यास सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!