Royal College : 1000 से अधिक फलदार-छायादार पौधों के रोपण का अभियान शुरू

- 30 वर्षों में विकसित हरित परिसर को मिलेगा नया विस्तार

Royal College

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के सालाखेड़ी स्थित 65 बीघा क्षेत्र में फैले रॉयल कॉलेज (Royal College) में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। पखवाड़े के दौरान महाविद्यालय परिसर में 1000 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाएंगे, जिससे संस्थान के हरित परिसर को और समृद्ध बनाया जाएगा।

पौधारोपण अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. महेश पालीवाल ने लाल चंदन का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (Royal College) के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया तथा परशुराम कल्याण बोर्ड के उज्जैन संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

रॉयल कॉलेज (Royal College) के कैंपस प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि इस वर्ष परिसर में छह प्रजातियों के आम, लीची, फालसा, लाल शहतूत, नाशपाती, अमेरिकन रेड एवं ताइवान पिंक जामफल, आंवला, हाइब्रिड जामुन, मैंगोस्टीन, आड़ू, बेलपत्र, बॉटल पाम, वाटर एप्पल, गोल्डन सीताफल, एप्पल बेर, भगवा अनार, फाइकस तथा हाइब्रिड चीकू सहित अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 30 वर्षों में संस्थान ने हरित परिसर के विकास की दिशा में लगातार कार्य किया है। वर्तमान में परिसर में 2000 से अधिक फलदार एवं छायादार वृक्ष मौजूद हैं, जो प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाने के साथ-साथ भीषण गर्मी में भी वातावरण को शीतल बनाए रखने और शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

राजपुरोहित ने कहा कि संस्थान को पूरी तरह वायु एवं ध्वनि प्रदूषण मुक्त परिसर के रूप में विकसित किया गया है। धूल से बचाव के लिए आवागमन के मार्गों पर आधुनिक पेवर ब्लॉक बिछाए गए हैं। परिसर में गुलाब, कमल और जरबेरा के आकर्षक उद्यानों के साथ सुंदर फव्वारों का भी निर्माण किया गया है, जो इसकी सुंदरता को और बढ़ाते हैं।

उन्होंने बताया कि कॉलेज के विभिन्न फ्रूट गार्डन में आम, चीकू, जामुन, जामफल, आंवला, एप्पल बेर, नींबू, मौसंबी, संतरा, बादाम, सीताफल, पपीता, केला, कटहल, अंजीर तथा शहतूत सहित सैकड़ों फलदार वृक्ष लगाए गए हैं। विशेष बात यह है कि पूरी भूमि पथरीली एवं चट्टानी होने के बावजूद गड्ढे खोदकर उनमें मिट्टी भरकर इन पौधों को सफलतापूर्वक विकसित किया गया है। पौधारोपण पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर मैनेजमेंट प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, टीचर एजुकेशन प्राचार्य डॉ. आर. के. अरोड़ा, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. कल्पना पाटीदार, लाइफ साइंस प्राचार्य कपिल केरोल, नर्सिंग प्राचार्य जगदीश डुके सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!