

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स, (Shri Yogindra Sagar Group of Institutes) रतलाम (Ratlam) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरे परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्सव का माहौल नजर आया।
संस्था के सहसंचालक उमेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गोपालप्रसाद शर्मा (टंच) बाबूजी, सहसंचालक वरदान शर्मा, सहसंचालक उमेश शर्मा एवं संस्था के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा परिसर
जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं भक्ति से जुड़े मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से पूरा महाविद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
दही-हांडी में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
जन्माष्टमी के मुख्य आकर्षणों में दही हांडी (मटकी फोड़) प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में बी.टेक., बी.बी.ए., एम.बी.ए., बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी, बी.एससी. सीड टेक्नोलॉजी एवं बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। छात्राओं ने आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने की चुनौती स्वीकार की और अपनी प्रतिभा एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। दही हांडी प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजन में समिति का रहा विशेष योगदान
संस्था के सहसंचालक उमेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन प्रो. मीमांसा मिश्रा एवं प्रो. पल्लवी शुक्ला ने किया। आयोजन के सफल समन्वयन में सांस्कृतिक समिति की प्रो. मनीषा राठौर, प्रो. अंशिता शर्मा, प्रो. टीना हसले, प्रो. शिवानी मोदी एवं प्रो. चिंत्रांशी बैरागी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों, शिक्षकों, अनुशासन समिति एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार डीन एकेडमिक प्रो. गोविन्द झंवर ने माना।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


