Ratlam : हिन्दी दिवस पर स्मारिका का विमोचन कल

- उत्कृष्ट विद्यालय में होगा आयोजन, लोकगीत प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण भी

Advertisements
Advertisements
vande matram
vandey matram news

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) में स्वर्गीय पंडित अरुण भार्गव स्मृति हिन्दी प्रचार-प्रसार समिति द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर 14 सितम्बर 2026 को हिन्दी वार्षिकी स्मारिका के 24वें अंक का विमोचन किया जाएगा। इस वर्ष स्मारिका का विषय “युवाओं की आर्थिक सफलता का आधार–हिन्दी” रखा गया है।

विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार आशीष दशोत्तर करेंगे। समाजसेविका रक्षा मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

विद्यार्थियों की लोकगीत प्रतियोगिता भी होगी

हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे से स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागृह में आयोजित होगा।

24 वर्षों से निरंतर प्रकाशित हो रही है हिन्दी वार्षिकी

समिति द्वारा विगत 24 वर्षों से हिन्दी दिवस के अवसर पर विभिन्न समसामयिक एवं उपयोगी विषयों पर स्मारिका का प्रकाशन कर उसका विमोचन किया जाता रहा है। हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार और समाज में हिन्दी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में समिति का यह सतत प्रयास उल्लेखनीय रहा है।

अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

हिन्दी दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील समिति के डॉ. मुनीन्द्र दुबे, दिलीप पवार, सीमा-अरुण भार्गव, विनोद शर्मा, हेमंत सिंह राठौर, मनीष यादव, हेमन्त भट्ट, दिनेश बरोठ, विनीता ओझा, राजीव लवानिया, रजनीश चौहान, जुबैर आलम कुरैशी, भावना पुरोहित, निर्मल सिंह चौहान, नरेन्द्रसिंह पंवार, पिंकी यादव, रहीस खान, आसिफ खान, डॉ. अंजुम खान, मुस्तकीम सिद्दिकी, दिलीप चौहान, राजेन्द्र महोलिया, संजय मेहता, शैतान सिंह राठौर, प्रेमसिंह दण्डोतिया, प्रभात शर्मा, हरिश भिण्डवाल एवं आलोक कोठारी सहित समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने की है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!