Ratlam : पैरा तैराक अब्दुल कादिर पहुंचे जापान, एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए दिखाएंगे दमखम

- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने हुसैन कादिर इंदौरी से भेंट कर दी शुभकामनाएं

Advertisements
Advertisements
Abdul Kadir, a para-swimmer from Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) शहर के प्रतिभाशाली पैरा तैराक अब्दुल कादिर इंदौरी ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जापान के नागोया में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले एशियन पैरा गेम्स-2026 के लिए उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है। प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए अब्दुल कादिर अपने पिता हुसैन इंदौरी के साथ जापान पहुंचे। उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत और रतलाम शहर में उत्साह का माहौल है।

दुबई में तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनाई पहचान

जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अनुज शर्मा और अब्दुल कादिर इंदौरी के कोच राजा राठौड़ ने बताया कि अब्दुल कादिर का चयन दुबई में आयोजित यूथ एशियन पैरा गेम्स में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। वहां उन्होंने तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसी उल्लेखनीय प्रदर्शन के चलते उन्हें जापान में आज से होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में स्थान मिला है।

बटरफ्लाई और बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

20261018 092258

एशियन पैरा गेम्स नागोया-2026 में अब्दुल कादिर इंदौरी तैराकी की बटरफ्लाई और बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इन स्पर्धाओं में उनका प्रदर्शन भारत के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए वे पूरी तैयारी और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं।

भारत से 13 पैरा तैराकों का दल जापान में

पैरा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार डवास के नेतृत्व में भारत से कुल 13 तैराकों का दल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुआ था। भारतीय दल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इस प्रतियोगिता में देश के पैरा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी शुभकामनाएं

अब्दुल कादिर इंदौरी के एशियन पैरा गेम्स के लिए चयनित होने पर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने पिछले दिनों उनके पिता हुसैन इंदौरी से भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अब्दुल कादिर की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, खेलप्रेमियों और शुभचिंतकों ने भी बधाई देते हुए अब्दुल कादिर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने पिता हुसैन कादिर से कहा कि अब्दुल कादिर अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए गौरव हासिल करेंगे। रतलाम के अब्दुल कादिर की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, दीपेन्द्र ठाकुर, पूर्व जिला खेल अधिकारी आरसी तिवारी, जितेन्द्र धूलिया, अजय दुबे, काजल परिहार, भूपेंद्र सिंह राठौर, हार्दिक कूरवारा , देवराज यादव, रवि राठौर ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!