Ratlam : 30 साल की सेवाओं के बाद विदा हुईं नसरीन मैडम, भावुक हुए विद्यार्थी

Advertisements
Advertisements
Nasrin Ma'am bids farewell in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के प्राथमिक विद्यालय (न्यू पुलिस लाइन) में तीन दशकों तक शिक्षा की अलख जगाने और बच्चों के भविष्य को संवारने वाली शिक्षिका नसरीन समद फातिमा 30 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुईं। उनकी विदाई के अवसर पर विद्यालय में आयोजित समारोह सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं का ऐसा संगम बना कि बच्चों से लेकर शिक्षकों तक की आंखें नम हो गईं। बच्चों की चहेती शिक्षिका को विदाई देते समय विद्यार्थी अपने आंसू नहीं रोक सके।

सेवानिवृत्ति के इस खास अवसर को यादगार बनाते हुए नसरीन फातिमा ने विद्यालय को नए पंखे भेंट किए। वहीं, विद्यार्थियों को डिजिटल स्लेट उपहार में देकर शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी अनूठा संदेश दिया। उन्होंने बताया कि कागज के अनावश्यक उपयोग को कम करने और पेड़ों को बचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उनके पति, दिवंगत समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता समद खान भी कागज और पेन के अत्यधिक उपयोग के पक्षधर नहीं थे। डिजिटल स्लेट के माध्यम से उन्होंने पारंपरिक पत्थर की स्लेट की याद को नए दौर की तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया।

शिक्षा के प्रति अपने समर्पण को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मदरसों और दीनी तंजीमों में भी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। विद्यालय प्राचार्य ममता पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता गुरु श्री माथुर ने की। कार्यक्रम का संचालन डी.के. जोशी ने किया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य ममता अग्रवाल, प्रवीण परिहार, प्रीति, जोशी सहित विद्यालय एवं आंगनवाड़ी का समस्त स्टाफ तथा पुलिस लाइन क्षेत्र के रहवासी उपस्थित रहे।समारोह में वक्ताओं ने नसरीन समद फातिमा के 30 वर्षों के सेवाकाल को सराहनीय बताते हुए उनके समर्पण, सरल व्यवहार और विद्यार्थियों के प्रति स्नेह की प्रशंसा की। जिला कलेक्ट्रेट एवं शिक्षा विभाग की ओर से भी उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रिय शिक्षिका के साथ बिताए पलों को याद किया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे तो खिल उठे, लेकिन अपनी चहेती मैडम से बिछड़ने का दुख उनकी आंखों में साफ नजर आया। इस भावुक माहौल ने समारोह में मौजूद हर व्यक्ति को भावविभोर कर दिया। अंत में शिक्षिका राधा पाटीदार ने आभार व्यक्त किया। 30 वर्षों की शिक्षकीय यात्रा के समापन पर नसरीन मैडम अपने पीछे केवल पढ़ाई की यादें ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में संस्कार, स्नेह और सेवा की अमिट छाप छोड़कर विदा हुईं।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!