Ratlam : रिंग रोड पर की घेराबंदी, 1.19 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements
Smuggler arrested with cannabis in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 192.5 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 42 हजार रुपए बताई गई है।

डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक रामपुरिया की ओर से रिंग रोड होते हुए गांजा बेचने के लिए आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बरोठ माता मंदिर और ग्राम सागोद के बीच रिंग रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास मौजूद हरे रंग की प्लास्टिक थैली से 1 किलो 192.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैतान निनामा (19), पिता लालू निनामा, निवासी तीखी रुंडी रामपुरिया, जिला रतलाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

गांजे के सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लेकर आया था और किसे बेचने के लिए जा रहा था। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!