


– डायरेक्टर आशीष का संकल्प – रतलाम को वित्तीय रिसर्च और निवेश सेवाओं का नया केंद्र बनाएंगे
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। आर्थिक और वित्तीय गतिविधियों के तेजी से बदलते दौर में रतलाम की कंपनी Tredify Research and Finance Pvt. Ltd. शेयर बाजार के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। रिसर्च, फाइनेंस और आधुनिक तकनीक को आधार बनाकर काम कर रही कंपनी ने भविष्य में ₹100 करोड़ के कारोबार तक पहुंचने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
कंपनी का फोकस शेयर बाजार और विभिन्न वित्तीय साधनों से जुड़ी रिसर्च, बाजार के उतार-चढ़ाव का विश्लेषण तथा ग्राहकों को जानकारी आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने पर है। कंपनी का प्रयास है कि व्यवस्थित रिसर्च, तकनीकी संसाधनों और बेहतर कार्यप्रणाली के जरिए वित्तीय क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई जाए।
रतलाम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का विजन
Tredify के डायरेक्टर आशीष का विजन कंपनी के विस्तार के साथ-साथ रतलाम को वित्तीय क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। उनका मानना है कि बड़े शहरों की तरह छोटे शहरों में भी प्रतिभा और संभावनाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल सही दिशा, आधुनिक तकनीक और अवसरों की।इसी सोच के साथ कंपनी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाओं का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का लक्ष्य रतलाम को वित्तीय रिसर्च और निवेश संबंधी सेवाओं के क्षेत्र में एक नए केंद्र के रूप में विकसित करना है, ताकि स्थानीय युवाओं को भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।
5 प्रमुख लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही कंपनी
Tredify ने अपने भविष्य के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं तय की हैं। इनमें कंपनी की रिसर्च सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना, डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत बनाना, वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देना, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर तैयार करना और दीर्घकाल में ₹100 करोड़ के कारोबार का लक्ष्य हासिल करना शामिल है।
सपना बड़ा है, शुरुआत अपने रतलाम से
डायरेक्टर आशीष के अनुसार, हमारा उद्देश्य केवल एक कंपनी का विस्तार करना नहीं, बल्कि रतलाम की पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। हम चाहते हैं कि यहां के युवाओं को वित्तीय क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नए अवसरों के साथ आगे बढ़ने का मंच मिले। रतलाम में क्षमता और प्रतिभा दोनों हैं। जरूरत है उन संभावनाओं को सही दिशा देने की। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ सपने देखने का नहीं, बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने का है। Tredify के माध्यम से हम रतलाम से एक ऐसा मजबूत वित्तीय रिसर्च ब्रांड खड़ा करना चाहते हैं, जिसकी पहचान आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर हो।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


