


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रतिष्ठित आईटी एवं कॉर्पोरेट कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में रोजगार पाने का अवसर अब रतलाम (Ratlam) के विद्यार्थियों को भी मिलने लगा है। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), रतलाम (Ratlam) में पहली बार TCS के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
इस भर्ती अभियान में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बाद कुल 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इनमें SYSITS के सात विद्यार्थी शामिल हैं। यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि रतलाम और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस पहल के माध्यम से रतलाम, जावरा और इंदौर के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनी में करियर बनाने का अवसर मिला।
BPS पद के लिए हुई चयन प्रक्रिया
TCS द्वारा आयोजित इस भर्ती अभियान में BPS (Business Process Services) के अंतर्गत Back Office Operations (Data Processing Transactions) पद के लिए विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया के संचालन के लिए TCS की आठ सदस्यीय टीम रतलाम पहुंची थी। टीम में HR प्रतिनिधि महिमा भदौरिया, निहाल वालेचा, आयुषी भार्गव एवं प्रांजल कल्याणे तथा पैनल सदस्य के रूप में वरिष्ठ प्रबंधक उचित पटेल, सावन कुमार शर्मा, गौरव शर्मा एवं धर्मवीर सिंह शामिल रहे।
SYSITS के 7 विद्यार्थियों का चयन
इस भर्ती अभियान में SYSITS, रतलाम के सात विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। चयनित विद्यार्थियों में जिया बैरागी, ईशा कटारिया, पीयूष राणा, नाज़नीन खान, सोनल तंवर, भोलेश्वर बैरागी एवं माहिर खान शेरानी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की। इनमें शासकीय गर्ल्स कॉलेज, रतलाम की मितिशा मीणा, शासकीय भगत सिंह कॉलेज, जावरा के अनवर हुसैन, अरिहंत कॉलेज, रतलाम के प्रथम राव, दिव्यांश सिंह एवं वेदांशी गेहलोत तथा शासकीय पीजी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, रतलाम की प्रभा सोलंकी शामिल हैं। वहीं इंदौर के महाविद्यालयों से गौतम थड़ा एवं कमलेश प्रजापत का चयन हुआ।
T&P Cell की सक्रिय पहल से संभव हुआ आयोजन
रतलाम में पहली बार TCS जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव आयोजित होना संस्थान के नेतृत्व, प्रबंधन के सहयोग और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट (T&P) सेल के निरंतर प्रयासों का परिणाम रहा। संस्थान के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन तथा डीन एकेडमिक्स प्रो. गोविंद झंवर के सहयोग से इस पहल को मूर्तरूप दिया गया। वहीं, T&P सेल के समन्वयक प्रो. बलविंदर सिंह गुरदत्ता ने TCS के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय स्थापित करने, भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार करने, विद्यार्थियों तक जानकारी पहुंचाने, पंजीयन के लिए प्रेरित करने और प्रचार-प्रसार सहित नियमित फॉलोअप की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
प्रबंधन ने T&P सेल और SYSITS परिवार को दी बधाई
आयोजन की सफलता पर संस्थान के सहसंचालक उमेश शर्मा एवं श्री वरदान शर्मा ने T&P सेल को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय एवं निरंतर प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने संस्थान के प्राध्यापकों, विभिन्न समितियों और SYSITS परिवार के सभी सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
छोटे शहरों की प्रतिभाओं को बड़े अवसरों से जोड़ने की पहल
TCS का यह भर्ती अभियान रतलाम जैसे शहरों के विद्यार्थियों के लिए कॉर्पोरेट क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। इससे यह भी स्पष्ट हुआ कि प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने के अवसर केवल महानगरों तक सीमित नहीं हैं। छोटे शहरों के विद्यार्थी भी अपनी प्रतिभा, योग्यता और कौशल के दम पर बड़े कॉर्पोरेट संस्थानों में स्थान बना सकते हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


