Ratlam : थैरेपी सेंटर पर पुलिसकर्मी का उत्पात, संचालक से हर माह 6 हजार की अवैध वसूली!

- DIG और SP को शिकायत, सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता जल्द मामला

Advertisements
Misconduct by a police officer in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में पुलिस विभाग की छवि को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है। अजन्ता टॉकीज रोड स्थित संचालित एक थैरेपी सेंटर के संचालक ने पुलिसकर्मी देवेंद्र तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संचालक का आरोप है कि पुलिसकर्मी पिछले करीब सात माह से सेंटर पर आकर धौंस-धमकी देता था और हर महीने 6 हजार रुपए की अवैध वसूली कर रहा था। इस बार रुपये देने से इनकार करने पर उसने सेंटर पर जमकर उत्पात मचाया, महिला स्टाफ और ग्राहकों के साथ अभद्रता की तथा मारपीट भी की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मामले में सेंटर संचालक मनीष भाटी (33) निवासी अजन्ता टॉकीज रोड ने डीआईजी (DIG) निमिष अग्रवाल और रतलाम एसपी (SP) अमित कुमार में लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया कि पुलिसकर्मी देवेंद्र तिवारी खुद को सीआईडी विभाग में पदस्थ होने की बात करता है और उसकी वर्तमान तैनाती जावरा में है।

Advertisements
Advertisements

6 हजार रुपए अवैध वसूली का गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक पुलिसकर्मी देवेंद्र तिवारी को उसके थैरेपी सेंटर की जानकारी थी और वह पिछले करीब सात माह से लगातार वहां आ रहा था। आरोप है कि वह अपने पद का रौब दिखाकर संचालक को धमकाता और हर महीने 6 हजार रुपए लेकर जाता था। पैसे नहीं देने पर सेंटर बंद करवाने और सभी को जेल भिजवाने की धमकी भी देता था। शिकायतकर्ता का दावा है कि पुलिसकर्मी ने यह भी धमकाया था कि रुपये नहीं दिए तो अगली बार दोगुनी रकम लेकर जाएगा।

रुपये देने से मना किया तो मचाया उत्पात

शिकायत के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजकर 34 मिनट पर पुलिसकर्मी देवेंद्र तिवारी सेंटर पर पहुंचा। इस बार संचालक ने रुपये देने से साफ इनकार किया तो वह गाली-गलौच और धौंस-धमकी पर उतर आया। आरोप है कि उसने महिला स्टाफ और वहां मौजूद ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार किया, ग्राहकों को थप्पड़ मारे और लात भी मारी। स्टाफ ने घटना की सूचना देने के लिए फोन लगाने का प्रयास किया तो आरोपी द्वारा मोबाइल छीन लिया था।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना!

संचालक ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि घटना के दौरान हुई पूरी हरकत सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधिकारियों को फुटेज सौंप निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी पुलिसकर्मी देवेंद्र तिवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

डर के कारण नहीं कि पहले शिकायत 

मनीष भाटी का कहना है कि उक्त पुलिसकर्मी देवेंद्र तिवारी की लगातार धमकियों के कारण वह तत्काल थाने में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा सका था। अब उसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर मामले को गंभीरता से लेने और संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि उसके सेंटर पर आज तक किसी अवैधानिक गतिविधि की शिकायत नहीं हुई है और वह कानूनी तौर पर नियमों के अनुरूप व्यवसाय संचालित कर रहा है। 

शिकायत में है गंभीर आरोप

थैरेपी सेंटर संचालक की शिकायत में गंभीर आरोप है। संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ पूर्व में भी शिकायतें मिली हैं। मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। – अमित कुमार, SP – रतलाम (मध्य प्रदेश) 

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!