धोखाधड़ी : जमीनों का नामांतरण करवाया और ले लिया 29 लाख का केसीसी लोन, पटवारी सहित 12 लोगों पर FIR

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदे मातरम न्यूज।
जिले के बरखेड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी पूर्वक जमीन का नामांतरण कराने और 29 लाख रुपए का केसीसी लोन लेने पर दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। दोनो ही प्रकरण में पटवारी सहित 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
बरखेड़ा पुलिस के अनुसार तहसील कार्यालय के राजस्व निरीक्षक दिनेश टोकरे की शिकायत पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत के अनुसार तहसील कार्यालय निवासी पटवारी गोवर्धनलाल ओहरी ने केलुखेड़ा निवासी चार अन्य लोगों के साथ मिलीभगत करते हुए धोखाधड़ी कर भूमि का नामांतरण किया था। इस भूमि पर 8 लाख 80 हजार रुपए का केसीसी लोन ले लिया गया। इसी प्रकार पटवारी गोवर्धनलाल ओहरी ने अन्य 7 लोगों के साथ मिलकर एक अन्य जमीन का नामांतरण करवाया और उस पर 20 लाख रुपए का केसीसी लोन ले लिया। पटवारी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। विभागीय जांच उपरांत पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस ने उक्त दोनो ही मामलों में धारा 420,467, 468, 471,120 बी सहित 34 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!