35.5 C
Ratlām

वार्ड 23 में त्रिकोणीय मुकाबला: 30 साल के भाजपा युवा प्रत्याशी अक्षय ने रहवासियों से सुझाव लेकर बनाया संकल्प पत्र

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार जोर पकडऩे लगा है। मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में मत देने के लिए तमाम वादे प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे हैं। शहर के वार्ड नंबर 23 में भी त्रिकोणीय मुकाबला है। भारतीय जनता पार्टी ने 30 वर्षीय अक्षय संघवी को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस से राजकुमार गेहलोत व निर्दलीय मनीष मालपानी भी है। तीनों प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण भाजपा से लेकर कांग्रेस के नेताओं की नजर भी इस वार्ड में है।
भाजपा उम्मीदवार अक्षय संघवी, जन संघ (भाजपा) के समय से 45 साल से पार्टी में सेवा देने के साथ ही शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े अशोक कुमार जैन (लाला) के भतीजे है। अशोक जैन (लाला) ने कभी किसी प्रकार से टिकट की मांग नहीं की है। संगठन (भाजपा) ने इनके भतीजे अक्षय संघवी को टिकिट दिया है। प्रत्याशी अक्षय की बात करे तो युवा होने के साथ ही आमजनों से भी सीधा संपर्क है।

IMG 20220704 WA0285

समाजसेवा से लेकर शहर के युवाओं को खेलकूद से जोड़ने में भी आगे रहते हैं। अक्षय रतलाम में पिछले सात वर्ष से रतलाम ट्रॉफी के नाम से क्रिकेट टूर्नामेंट करा रहे हैं। इसके अलावा कुश्ती, कबड्डी प्रतियोगिता भी करा चुके हैं। अक्षय रतलाम नवयुवक मंडल के अध्यक्ष, जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप के भी अध्यक्ष है। इन्होंने अपने संस्था के माध्यम से दिन दुखियों की सेवा के प्रकल्प में सभी समाज के लिए मेडिकल उपकरण जरुरूत के हिसाब से निशुल्क उपलब्ध कराते हैं। वार्ड में जनसंपर्क के दौरान उन्हें अपार स्नेह मिल रहा है। अक्षय बताते हैं कि राजनीति भी सेवा का माध्यम है। वार्ड में जनसंपर्क के दौरान एक-एक घर जाकर वार्ड विकास के लिए सुझाव लिए है, उसी के आधार पर ही उन्होंने अपना संकल्प पत्र बनाया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!