पुलिस बे-खबर : जुए-सट्टे आ नहीं रहे नजर, अब मेफेड्रोन (एमडी) मादक तस्करी से भी रतलाम पुलिस बे-खेबर, दो आरोपियों को रहवासियों ने पकड़ सौंपा थाने, जमकर हो रहा वीडियो वायरल

Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
गली-मोहल्लों से लेकर चौराहों पर संचालित जुए-सट्टे के अलावा पुलिस अब मेफेड्रोन जैसे घातक मादक पदार्थ बेचने वालों से भी बे-खबर हो गई है। शहर के मोचीपुरा क्षेत्र से मादक पदार्थ मेफेड्रोन बेचने वाले दो आरोपियों को आम रहवासियों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया। खुलेआम मादक पदार्थ बेचने वालों से बीट इंचार्ज और चीता जवान बेखबर रहे, लेकिन रहवासियों ने उन्हें धरकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर जरूर गंभीर आरोप लगाए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालातों में घेरे है।

Advertisements
Advertisements

वंदेमातरम् न्यूज के पास स्टेशन रोड थाने का दो दिन पूर्व रात का वीडियो एक पाठक ने पहुंचाया है। शैरानीपुरा के युवा क्षेत्र में मादक पदार्थ मेफेड्रोन की अवैध बिक्री करने वालों से दो छोटी-छोटी थैलियां लेकर दो आरोपियों को पकड़क़र थाने पहुंचते हैं। वीडियो में दो आरोपियों को थाने में सौंपते हुए रहवासी आरोप लगा रहे हैं कि अरसे से दोनों आरोपी सज्जू उर्फ साजीद हुसैन निवासी हाथीखाना एवं साइन खान निवासी मिल्लतनगर अवैध नशे का खुलेआम कारोबार कर मोचीपुरा, शैरानीपुरा सहित काजीपुरा के युवाओं को नशे में धकेल रहे हैं।

देखे वायरल वीडियो

आक्रोशित युवाओं का आरोप है कि अब पुलिस का काम मोहल्ले के लोगों को करना पड़ रहा है। इस दौरान रहवासियों ने आरोप भी लगाए कि मामले से पुलिस को खबर नहीं है या फिर पुलिस की पनाह में सबकुछ हो रहा है?

सूत्रों के अनुसार नाकामी छिपाने के लिए उक्त रात्रि में थाने से रात्रि गश्त पर मौजूद एसआई अशोक दीक्षित ने युवाओं को वीडियो बनाने से भी रोका और थाने के बाहर जाने की चेतावनी भी दे डाली थी। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद दोनों आरोपी सज्जू उर्फ साजीद हुसैन एवं साइन खान के खिलाफ कार्रवाई हुई।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!