अमेरिका में गूंज रही रतलाम की थाप : पेशे से वकील और ड्रमर जितेंद्र ने मचाई धमाल, हॉस्टन, टैक्सेस, अंटलांटा और एम्सटर्डम में कई कार्यक्रम

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
नवरात्रि का उत्साह और उल्लास देश में नहीं बल्कि विदेश में भी बना हुआ है। खास बात यह है कि रतलाम की थाप पर अमेरिका में मां के आरधक भक्ति में डूबे हुए हैं। रतलाम में पेशे से वकील और ड्रमर जितेंद्र सिंह चुंडावत इन दिनों अमेरिका के हॉस्टन, टैक्सेस, अंटलांटा सहित एम्सटर्डम में सुरमयी थाप से सभी को भक्ति के रस में डूबोकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

IMG 20220930 WA0028


33 वर्षीय जितेंद्र सिंह चुंडावत बचपन से पढ़ाई के साथ संगीत प्रेमी भी हैं। 18 वर्ष की आयु से ड्रम बजाने में पारंगत हासिल कर चुके आर्टिस्ट जितेंद्र सिंह दूसरी बार अमेरिका के कई शहरों में मुख्य आर्टिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। मुंबई के आरव एंटरटेंमेंट ग्रुप से अमेरिका के हॉस्टन, टैक्सेस, अंटलांटा और एम्स्टर्डम शहरों में गरबा के माध्यम से प्रतिदिन मां के आरधकों को झूमने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वंदेमातरम् न्यूज से विशेष चर्चा के दौरान आर्टिस्ट जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह 2 नवंबर तक अमेरिका के विभिन्न शहरों में आयोजन करेंगे। लेवा पाटीदार समाज की ओर से अमेरिका में नवरात्रि महोत्सव के बाद वह शरद पूर्णिमा तक विभिन्न शहरों में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विदेशी धरती पर साधकों की मां की आराधना ने भारतीय कलाकारों के संगीत ने उत्साह को दो गुना कर दिया।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!