
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
ग्राम करिया-आम्बा मुख्य मार्ग पर बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपति सहित हादसे में दादा और पोते को सैलाना में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सैलाना अस्पताल लाया गया था।


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम दोपहर घटना ग्राम करिया-आम्बा मुख्यमार्ग के बीच की बताई जा रही है। बाइक सवार रामाजी गणावा (55) पत्नी हीरा बाई (45) के साथ पिपलौदा से अपने घर ग्राम हरसोला जा रहा था। सामने से राजस्थान के दलोट थानांतर्गत ग्राम रायपुरिया निवासी मोहनलाल चौधरी (65) पोते हार्दिक (12) के साथ रतलाम से गांव जा रहे थे। दोनों की बाइक आमने-सामने भीड़ गई, जिसमें चारो को गंभीर चोटें आई है।घायलों को एम्बुलेंस से सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार बाद चारो गंभीर घायलों को रतलाम जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


