करणी सेना परिवार पत्रकार वार्ता : प्रदेश सरकार जनआंदोलन के लिए खड़ी कर रही बाधा, जिले से प्रदर्शन में 25 हजार लोगों के शामिल होने का दावा

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भोपाल के जंबूरी मैदान में 8 जनवरी को करणी सेना परिवार के जनआंदोलन में राज्य सरकार बाधा उपजा रही है। यह आरोप शनिवार को करणी सेना परिवार के यादवेंद्रसिंह तोमर ने राजपूत बोर्डिंग में आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाए। उन्होंने बताया कि एट्रोसिटी एक्ट सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रविवार सुबह 9 बजे जंबूरी मैदान में जनआंदोलन शुरू करने से पूर्व महारैली भी निकाली जाएगी। इसमें रतलाम जिले से करीब 25 हजार लोगों के शामिल होने का दावा भरा है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20230107 WA0024
राजपूत बोर्डिंग में पत्रकार वार्ता आयोजित करते करनी सेना परिवार।

मुख्यमंत्री निवास पर राजपूत समाज के एक धड़े की मांगों पर निर्णय के बाद समाज में दो धड़ आमने-सामने हो गए हैं। समाज के एक वर्ग ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा मांगी गई मांगों का उल्लेख्य कर धन्यवाद ज्ञापित किया तो दूसरे ने जनआंदोलन में शामिल होने से पूर्व शनिवार को पत्रकार वार्ता की। करणी सेना परिवार के यादवेंद्रसिंह तोमर ने बताया कि यह आंदोलन हमारे अधिकार और स्वाभिमान का है। 21 सूत्रीय मांगे सिर्फ राजपूत समाज की नहीं बल्कि समान रूप से सभी धर्म और समाज की हैं। भोपाल में जनआंदोलन से पूर्व राज्य शासन द्वारा रोके जाने के सवाल पर तोमर ने बताया कि करणी सेना परिवार के बैनर तले अंहिसात्मक तरीके से प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के लिए उन्हें भोपाल प्रशासन की पूर्व में अनुमति मिली थी और बाद में उसे निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा बसों के संचालकों को भी प्रशासन द्वारा डराया व धमकाया जा रहा है। इसके चलते प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिले से करीब 25 हजार लोग अपने-अपने वाहनों से रवाना हो रहे हैं। इसके अलावा प्रदेशभर के समाज बंधुओं के अलावा अन्य समाज के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में हिस्सा लेने का दावा किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!