24 C
Ratlām

दुष्कर्म का आरोपी जयस नेता कमलेश्वर सरेंडर : करीब दो माह से फरार की थी तलाश, पुलिस का दावा डुंगरपुर से किया गिरफ्तार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
चार साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी जयस नेता कमलेश्वर डोडियार गिरफ्तार हो गया है। हालांकि पुलिस आरोपी जयस नेता कमलेश्वर को राजस्थान के डुंगरपुर से गिरफ्तार करना बता रही है, लेकिन सूत्रों की माने तो आरोपी कमलेश्वर ने सरवन थाने में सरेंडर किया है।

गौरतलब है कि सैलाना क्षेत्र की 26 वर्षीय युवती ने महिला थाने में जयस नेता कमलेश्वर के खिलाफ 21 नवंबर- 2022 को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उसने बताया था कि आरोपी कमलेश्वर ने उसे शादी का झांसा देकर सगाई की थी। इसके बाद 5 दिसंबर-2018 से लेकर जुलाई-2022 के बीच नशे में धुत्त होकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। 13 दिसंबर को दूसरी लडक़ी से शादी की जानकारी पीडि़ता को जब मिली तो उसने संपर्क किया। इसके बाद भी उसे डराया-धमकाया। एसपी अभिषेक तिवारी को शिकायत के बाद महिला थाना डीएसपी शीला सुराणा ने जांच पूरी कर आरोपी जयस नेता कमलेश्वर के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश में अलग-अलग टीम जांच में जुटी थी। आरोपी कमलेश्वर की फरारी पुलिस के लिए चुनोति बनी हुई थी। मामले में सरवन थाना प्रभारी अशोक निनामा ने मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया। इधर गिरफ्तार जयस नेता कमलेश्वर डोडियार को सोमवार शाम न्यायालय में पेश करने की संभावना है।

अग्रिम जमानत निरस्त के बाद होना चाह रहा था पेश
19 नवंबर को जयस (जय आदिवासी युवा संगठन) के रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र प्रभारी कमलेश्वर डोडियार की ओर से अग्रिम जमानत आवेदन न्यायाधीश शैलेष भदकारिया की कोर्ट ने निरस्त कर दिया था। इसके बाद पूर्वानुसार तय 13 दिसंबर को होने वाली कमलेश्वर डोडियार की शादी की तारीख भी स्थगति कर दी गई। इसके बाद आरोपी कमलेश्वर कोर्ट में पेश होने के लिए प्रयासरत था।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!