मौत के बाद हंगामा : शिवगढ़ मार्ग पर डीजे वाहन ने 8 वर्षीय बालक को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों की मांग चालक को करो भीड़ के हवाले

Advertisements
Advertisements

चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम न्यूज।
सैलाना और शिवगढ़ मार्ग पर सोमवार को सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल से चालक ने डीजे वाहन को भगाया तो ग्रामीणों की भीड़ पीछे लग गई। थाने में वाहन खड़ा होने के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण सैलाना थाने पहुंचे और चालक को भीड़ के हवाले करने की मांग पर अड़ गए। मौके पर एसडीओपी और थाना प्रभारी भीड़ को समझाने की कोशिश में जुटे हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20230130 WA0027

शिवगढ़ मार्ग पर एक विवाह समारोह में भेरुपाड़ा निवासी 8 वर्षीय बालक सुरेश पिता पुंजालाल आया हुआ था। वह बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था तभी तेज रफ़्तार से डीजे वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही मासूम सुरेश की मौत हो गई। इसके बाद विवाह समारोह में शामिल लोग सहित अन्य ग्रामीण उक्त घटना से आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में ग्रामीण डीजे वाहन के पीछे लग गए। ग्रामीणों के पीछे पड़ने पर चालक सैलाना थाना पहुंच गया। सैलाना थाने पर बड़ी संख्या में आदिवासियों की भीड़ जमा हो गई है। सभी ग्रामीण एकत्र होकर थाने का घेराव कर दिया एवं वाहन चालक को भीड के हवाले करने की मांग को लेकर थाने में घुसने का प्रयास शुरू कर दिया।पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ कर नियंत्रित करने की कोशिश में जुटी है। इस दौरान सैलाना एसडीओपी इडला मोर्य भी लोगों को समझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हादसे के बाद पुलिस का वाहन भी घटना स्थल पहुचा और मृतक बालक का शव सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए हैं।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!