रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम शहर के वार्ड 40 में बनने वाले संजीवनी क्लिनिक का क्षेत्रवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। दरअसल यहां संजीवनी क्लिनिक के लिए जो स्थान नगर निगम ने चयन किया है वहां भगवान भोलेनाथ और बजरंगबली का मंदिर है। क्षेत्रवासियों ने महापौर प्रहलाद से मुलाकात कर क्लिनिक खुलने के बाद क्षेत्र में होने वाली समस्या से अवगत कराया।
शहर में अलग वार्डो में संजीवनी क्लिनिक खोले जाएंगे। वार्ड 40 में संजीवनी क्लिनिक के लिए नगर निगम की टीम थावरिया बाजार पानी की टंकी के पास पंचेश्वर महादेव एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बने बगीचे में नपती कर चूने की लाइन डाल चुंकि है। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने महापौर प्रहलाद पटेल को ज्ञापन सौंपकर क्लिनिक को अन्य स्थान पर बनाने की मांग की। लोगों ने भाजपा पार्षद हितेश कामरेड के खिलाफ भी रोष जताया। मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं का कहना है कि यह बगीचा वार्ड 42 के भाजपा पार्षद हितेश कामरेड का नहीं है फिर भी जानबूझकर कामरेड यहां मंदिर के पास क्लिनिक बनाने में दिलचस्पी रखे हुए है। जबकि 20 दिन पूर्व शुरुआत में यहां जब स्थान का चयन किया जा रहा था तब क्षेत्रवासियों की असहमति के बाद इस स्थान पर क्लिनिक नहीं बनाने की बात हुई थी। लेकिन मंगलवार को चोरी छिपे यहां नपती कर चुने की लाइन डाल दी गई। मामले की जानकारी के बाद विहिप-बजरंगदल भी इसके विरोध में आगे आया है।
अपशिष्ठा से होगी परिसर में अपवित्रता
क्षेत्रवासियों के अनुसार यह क्षेत्र का एकमात्र शासकीय बगीचा है। यहां भोलेनाथ व बजरंगबली का मंदिर वर्षों से आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर से जुड़े धार्मिक आयोजन समय – समय पर होते है। साथ ही सालों से बगीचे में छायादार व फलदार वृक्ष है। जो जनप्रतिनिधियों व लोगों द्वारा ही लगाए गये है। अगर यहां क्लिनिक बनता है तो मंदिर होने से आये दिन विवाद भी होंगे। इसके अलावा क्लिनिक से निकलने वाले अपशिष्ठ से मंदिर की पवित्रता भी भंग होगी। वार्ड 40 के पार्षद धर्मेंद्र व्यास को भी इस संबंध में मोबाइल लगाया लेकिन रिसीव नहीं किया।
क्या कहते है जिम्मेदार
संजीवनी क्लिनिक से क्षेत्रवासियों को फायदा होगा। रहवासी क्षेत्र मेरे वार्ड में आता है। कुछ गिने चुने लोग है जो विरोध कर रहे है। मंदिर किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है। बगीचे में संजीवनी क्लिनिक खोला जाएगा। – हितेश शर्मा, पार्षद वार्ड 42
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


