एफआईआर वापस की मांग : अखण्ड ज्ञान आश्रम भक्त मण्डल ने जताई नाराजी, बताया राजनीति षड्यंत्र

Advertisements
Advertisements

– सड़क पर उतर जताया आक्रोश, भक्तों ने निकाली रैली

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सैलाना बस स्टैंड स्थित अखण्ड ज्ञान आश्रम में चार दिन पुराने एक मामले में एफआईआर के बाद बुधवार को भक्त मण्डल सड़क पर उतर आया। शहर के प्रमुख मार्ग से रैली निकाल अनुयायी एसपी अभिषेक तिवारी से मिले। आश्रम के भक्तों ने राजनीति द्वारा षड्यंत्र रच करवाई झूठी एफआईआर का आरोप लगाते हुए कई सवाल खड़े कर दिए। इस दौरान भक्तों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर झूठी एफआईआर कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बुधवार को अखण्ड ज्ञान आश्रम के सैकडों अनुयायी फव्वारा चौक पर एकत्रित हुए। यहां से मौन जुलूस के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचें। भक्त मण्डल की ओर से ज्ञापन एसपी तिवारी को सौंपा गया। एसपी को बताया कि 18 मार्च की सुबह 10.30 बजे मामूली कहासुनी के बाद मामला पूरी तरह से शांत हो गया था। इसके बाद धार्मिक भावना भड़काने वाले कुछ राजनीति तत्व मामले में शामिल हुए और 21 मार्च की शाम झूठा प्रकरण दर्ज किया गया। नाराज भक्तों ने एसपी को बताया कि प्रकरण दर्ज करने से पुलिस की कार्यवाही पर ही गंभीर सवाल उपजते हैं। भक्त मण्डल ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि शिकायतकर्ता स्वामी देवस्वरूपनान्द द्वारा संतो और भक्तों को काफी परेशान किया जाता है। संत होकर वह महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता है। उक्त मामले में एक ज्ञापन पूर्व में भक्तों की ओर से भी दिया गया। इसकी जांच अभी लंबित है और पुलिस ने झूठी शिकायत पर आश्रम के भक्त एवं पूर्व एमआईसी सदस्य सूरज जाट सहित पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

भक्तों में देवस्वरूप के खिलाफ काफी आक्रोश
भक्त मण्डल ने बताया कि देवस्वरूप आश्रम की गुरू परम्परा के विपरीत आचरण करता है। जिससे उनकी  धार्मिक भावना आहत होती है। उसके द्वारा घटना के 4 दिन बाद एक राजनेता के इशारे पर झूठा प्रकरण दर्ज करया गया है। झूठे प्रकरण में 3 अनुयायी जो कि उत्तरप्रदेश दर्शनार्थ गए थे, उनके खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस संदेह के घेरे में है। भक्त मण्डल ने एसपी से मांग की सूरज जाट तथा अन्य पर दर्ज प्रकरण का खत्मा किया जाए तथा देवस्वरूपनान्द पर महिलाओं से दुर्व्यवहार करने और आश्रम की मान्यता के विपरीत कार्य करने पर प्रकरण दर्ज किया जाए।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!