शर्मसार होती मानवीयता : युवक ने थाने के बाहर बुजुर्ग को पीटकर किया लहूलुहान, थाने में बेख़ौफ कहा – बूढ़ा है तो कम मारा!, वीडियो वायरल

Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर में एक बार फिर गुंडागर्दी और मानवीयता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने एक बुजुर्ग की पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम शहर के स्टेशन रोड थाने के बाहर चल रहा था। युवक इतना बेख़ौफ़ था कि उसे पुलिस थाने तक का डर नहीं था।

Advertisements
Advertisements
देखे वीडियो


मानवीयता को शर्मसार करने वाले इस मामले में हद तो तब हो गई जब आरोपी युवक को थाने लाया गया तो उसने बुजुर्ग के परिजनों को धमकी भरे अंदाज में यह तक कह डाला कि बूढ़ा है इसलिए कम मारा! सूत्रों की माने तो आरोपी युवक किसी भाजपा नेता का परिचित होना बताया जा रहा है। आरोपी युवक का नाम उदयभानसिंह राठौर निवासी राजस्व कॉलोनी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर घायल बुजुर्ग को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

घायल 65 वर्षीय बुजुर्ग अनिल पिता कुशलचंद जैन निवासी नागरवास ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह 10.30 बजे वह स्टेशन रोड पर कारू मामा कचोरी वाले के यहां से गुजर रहा था। तभी सामने एक पिले रंग की पल्सर बाइक लहराते हुई बुजुर्ग के सामने आ गई। बुजुर्ग अनिल ने जब आरोपी युवक उदयभान को ठीक ढंग से गाड़ी चलाने की नसीहत दी तो यह युवक को नागवार गुजरी और उसने गाड़ी पलटा कर बुजुर्ग को रोक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने पहले तो बुजुर्ग को जमकर गालियां दी और फिर उसके ऊपर तमाचो की बरसात कर दी। यहीं उसका मन नहीं भरा तो उसने किसी नुकीली चीज से बुजुर्ग के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसी बीच बुजुर्ग को किसी ने अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना उनके बेटे अनूप जैन को फोन कर दी। पूरे मामले में फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब सवाल यही है कि थाने के बाहर बेखौफ गुंडागर्दी करने वाले इस आरोपी युवक पर पुलिस क्या बड़ा एक्शन लेगी?

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!