21.9 C
Ratlām

शोर सुन जमा हुई भीड़ : दो दिन से तलाश रही थी पत्नी, खेतों के बीच पेड़ पर लटका मिला पति

– युवक सैलाना मंडी में करता था हम्माली

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के सैलाना तहसील अंतर्गत भीलों की खेड़ी निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पूर्व घर से झगड़ा कर निकले युवक को पत्नी तलाश रही थी। सोमवार को रतलाम-बांसवाड़ा बायपास स्थित एक खेत में पेड़ पर युवक को फंदे पर लटका देख पत्नी ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने एकत्र होकर पुलिस को सूचना दी। मृतक युवक सैलाना मंडी में हम्माली का काम करता था।

भीलों की खेड़ी निवासी विनोद (30) पिता बगदीराम पारगी रविवार दिन से लापता था। परिजनों ने उसे काफी ढूंढने का प्रयास किया पर नहीं मिला। सोमवार सुबह मृतक की पत्नी कलाबाई पारगी ने रतलाम-बांसवाड़ा बायपास से सटे खेतों में ढूंढने का प्रयास किया। उसे किसान बाबूलाल पाटीदार के खेत के बीचोबीच कुएं के किनारे बेर के पेड़ पर विनोद की लाश लटकती मिली। सैलाना थाना एसआई ध्यानसिंह सोलंकी ने मौके पर पहुंच पंचनामा बनाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया। सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विवेचना जारी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!