रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
अखिल भारतीय श्री टांक महासभा के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में संपन्न हुए। इसमें मध्यप्रदेश क्षेत्र में अपना पूरे दमखम के साथ नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव में हिस्सा लिया और अखिल भारतीय श्री टांक महासभा के केंद्रीय महिला अध्यक्ष पद पर सीमा टांक, केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर सुरेश टांक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
मध्यप्रदेश क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश टांक (माताजी वाले) ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव पुष्कर में हुए। इसमें समाज जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, समाज हित में आपसी सामंजस बिठाकर निर्विरोध निर्वाचन करने का अनुरोध किया जिसमें उनकी बात को माना गया और केंद्र में कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचन का फैसला किया। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष कवरीलाल जी टांक (जोधपुर) को अध्यक्ष बनाया गया उपाध्यक्ष सुरेश टांक रतलाम निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान मनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान कर समाजहित में अग्रणी रहने की शपथ भी दिलवाई गई।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


