27.6 C
Ratlām

नई जिम्मेदारी : अखिल भारती टांक महासभा केंद्र में भी लहराया परचम, रतलाम की सीमा बनी केंद्रीय महिला अध्यक्ष

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
अखिल भारतीय श्री टांक महासभा के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में संपन्न हुए। इसमें मध्यप्रदेश क्षेत्र में अपना पूरे दमखम के साथ नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव में हिस्सा लिया और अखिल भारतीय श्री टांक महासभा के केंद्रीय महिला अध्यक्ष पद पर सीमा टांक, केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर सुरेश टांक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
मध्यप्रदेश क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश टांक (माताजी वाले) ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव पुष्कर में हुए। इसमें समाज जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, समाज हित में आपसी सामंजस बिठाकर निर्विरोध निर्वाचन करने का अनुरोध किया जिसमें उनकी बात को माना गया और केंद्र में कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचन का फैसला किया। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष कवरीलाल जी टांक (जोधपुर) को अध्यक्ष बनाया गया  उपाध्यक्ष सुरेश टांक रतलाम निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान मनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान कर समाजहित में अग्रणी रहने की शपथ भी दिलवाई गई।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here