27.2 C
Ratlām

बिरसा मुंडा प्रीमियर लीग : दंतोडिया में विधायक ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ, दूधिया रोशनी ने शुरू रोमांचक मुकाबले

– ग्रामीण विधायक मकवाना व जनपद अध्यक्ष जयसवाल रहे मौजूद
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिले की ग्रामीण विधानसभा में बिरसा मुंडा प्रीमियर लीग विधायक ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ दंतोडिया के स्टेडियम में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना एवं जनपद अध्यक्ष साधना जयसवाल थीं। पहले दिन रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पर ग्रामीण पहुंचे।

रात्रि कालीन क्रिकेट स्पर्धा में ग्रामीण विधानसभा की कई टीमों द्वारा भाग लिया है। प्रतिदिन रात्रि में मुकाबले होंगे और जीतने वाली टीम अगले दौर में पहुंचेगी। दंतोडिया में बने स्टेडियम को स्पर्धा के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। स्पर्धा के दौरान फाइनल और सेमीफाइनल में आने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित विधायक ट्रॉफी को लेकर ग्रामीणों के साथ खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। स्पर्धा में विभिन्न गांव की टीम द्वारा भाग लिया गया है। स्पर्धा के शुभारंभ में विधायक और जनपद अध्यक्ष के साथ मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र पाटीदार, शुभम गुर्जर, भेरूलाल पाटीदार, सुरेश पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, ईश्वरलाल वसुनिया,  बाबूलाल पाटीदार, ऋषिराज सिंह, कैलाश देवड़ा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!