27.2 C
Ratlām

सड़क हादसा : सत्संग में हिस्सा लेने आए बुजुर्ग की दुर्घटना में मौत, घायल युवक ने मददगारों को काटा

– बाइक सवार युवक ने जमकर फैलाई दहशत
चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिले के सैलाना स्थित राधा स्वामी आश्रम पर सत्संग में हिस्सा लेने आए बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार हो गए। बाइक की टक्कर से दुर्घटना में मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज रफ़्तार बाइक सवार घायल युवक की  जब लोग मदद करने पहुंचे तो वह मददगारों को दांतों से काटने लगा। पुलिस जवान भी युवक के काटने से घायल हुआ है।
दुर्घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। मचुन निवासी नंदराम (60) पिता भागीरथ गणावा सैलाना स्थित राधा स्वामी सत्संग केंद्र पर पत्नी कैलाश बाई के साथ आए थे। आश्रम के बाहर पत्नी को छोड़ मोपेड में पेट्रोल भरवाने जा ही रहे थे की सैलाना तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार महेश पिता लक्ष्मण झड़गामा ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। घटना स्थल के सामने  पटेल पाइप के संचालक घनश्याम पटेल एवं गमेशा विंड पावर में कार्यरत अमरसिंह चौहान ने जब अपने अपने वाहन में बुजुर्ग घायल एवं टक्कर मारने वाले युवक को बैठाने का प्रयास किया तब युवक ने दोनों को दांतों से काट लिया। पुलिस थाने पर युवक को जब सुपुर्द करने का प्रयास किया तब भी बाइक सवार युवक ने एक पुलिसकर्मी को अपना निशाना बनाने की कोशिश की। घायल बुजुर्ग नंदराम को सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर शानू प्रिया पाटीदार ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि घायल को तेज गति वाहन से टक्कर लगने के कारण पसलियों में गंभीर चोट लगने के कारण फेफडे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिस कारण नंदराम की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!