27.3 C
Ratlām

गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां : गोकुल और वृंदावन जैसा दिखाई दिया नजारा

महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी ने विधायक काश्यप के लिए कही यह बड़ी बात
रतलाम,वंदेमातरम् न्यूज। 

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अन्याय और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान प्रकट होते है। भगवान का जन्म और कर्म दिव्य है। समाज को इससे प्रेरणा लेना चाहिए।
प्रभु के जन्म का प्रसंग आते ही बरबड़ स्थित विधायक सभागृह के पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। विधायक चेतन्य काश्यप, नीता काश्यप एवं श्रवण काश्यप ने श्री कृष्ण के बाल रूप को पालने में झूलाया। प्रभु के अवतरण पर चारों ओर बधाइयां बटने लगी। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और ढोल ढमाके व जयकारों के बीच पूरा पांडाल जय कन्हैयालाल के स्वरों से गूंज उठा। पांडाल को इस मौके के लिए विशेष रूप से सजाया गया था। इसके पूर्व भगवान श्रीराम के जन्म की कथा भी स्वामीजी ने श्रवण कराई। कथा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत एवं महापौर प्रहलाद पटेल उपस्थित हुए। उन्होने पूजा-अर्चना कर स्वामीजी का स्वागत-अभिनंदन किया।
विधायक काश्यप के लिए स्वामीजी ने कही यह बड़ी बा
महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती ने कहा कि रतलाम में विधायक चेतन्य काश्यप संपूर्ण समाज के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को फलीभूत कर रहे है।

IMG 20230602 WA0002
  • यह भौतिक विकास के साथ हमारी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जो धरोहर है, उनके संरक्षण और जीर्णोद्धार की दिशा में भी प्रयास कर रहे है। स्वामीजी ने कहा भगवान सिर्फ भक्तों से प्रेम करते है। इसके लिए आपके अंदर प्रेम और भक्ति के साथ वात्सल्य होना चाहिए। भगवान की तरफ आप एक कदम बढ़ोओगे तो वे सौ कदम दौड़े चले आएंगे। आप ठान लो तो कुछ भी कर सकते हो। आपके संकल्प में शक्ति होना चाहिए। जिस प्रकार बल्ब को जलाने के लिए तार को एक बार जोड़ना पड़ता है, ऐसे ही अपने मन को भगवान से एक बार जोड़ लो पाप मिट जाएंगे और पुण्य का उदय होगा।

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!