19.8 C
Ratlām

दुर्घटना : धामनोद बायपास पर डंपरों की क्रॉसिंग में हुआ हादसा, बालिका की मौत, बाइक सवार गंभीर

– सैलाना- धामनोद बायपास पर वाहनों की रफ़्तार पर नहीं लगाम
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिला मुख्यालय के समीप धामनोद बायपास पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो डंपरों के क्रासिंग की चपेट में आने से बाइक सवार 3 वर्षीय बालिका की मौके पर मौत गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से गंभीर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

IMG 20230608 WA0056

पुलिस के अनुसार डंपर के अगले हिस्से से बाइक टकराने से हादसा हुआ है। इससे बाइक सवार 3 वर्षीय बालिका लक्ष्मी पिता कारू की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक कारू (38) पिता रत्ना निवासी रामगढ़ (सकरावदा) को गंभीर चोट आने के कारण रतलाम जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मौके पर सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान एवं धामनोद चौकी प्रभारी लिलियन मालवीय पहुंचकर बाइक के नंबर के आधार पर मृत बालिका और गंभीर घायल चालक के परिजन की तलाश कर घटना की जानकारी पहुंचाई।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!