19.8 C
Ratlām

भगवा रंग फेम गायिका की भजन संध्या : महाकाल के भजनों के साथ भगवामय होगी आज की शाम

– रतलाम में पहली बार ये भगवा रंग फेम गायिका शहनाज अख्तर की भजन संध्या
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
ये भगवा रंग… फेम गायिका शहनाज अख्तर की रतलाम में पहली बार 10 जून को भजन संध्या होने जा रही है। शनिवार शाम 7 बजे से बाबा महाकाल के सुमधुर भजनों के साथ धानमंडी रानीजी मंदिर चौराहा भगवामय होगा। स्वामी विशुद्धानंद गिरी परमहंस 1008 अखंड परम आश्रम नागेश्वर रोड बदनावर धार मध्यप्रदेश हरिद्वार वाले के मुख्य आतिथ्य में भजन संध्या होगी।

रतलाम जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा आयोजित भजन संध्या में गायिका शहनाज अख्तर अपने सुरों के माध्यम से शहरवासियों को भक्ति के रस में सरोबार करेगी। भजन संध्या को लेकर भव्य तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। महिला एवं पुरुष के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। भजन संध्या में दो बड़ी एलसीडी भी लगाई जाएगी। भजन संध्या में शामिल होने वाले धर्मप्रेमी जनता को फरियाली खिचड़ी व शरबत की प्रसादी वितरित की जाएगी। बाबा महाकाल के साथ-साथ मैया के दिवानों ने दरबार सजाया है…,छुम छुम छनन बाजे मैया पाओ पैजनिया जैसे आदि भजनों व गीतों की प्रस्तुति देने वाली सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने रतलाम में होने वाली विशाल भजन संध्या को लेकर वीडियो जारी कर जनता से भजन संध्या में शामिल होने का आग्रह किया है। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ ने बताया भजन संध्या में महिला एवं पुरुष के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार ने शहर सहित जिले की धर्मप्रेमी जनता से भजन संध्या में सपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!