24.6 C
Ratlām

रतलाम में दुर्घटना : वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में चार घायल, एक गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर

रतलाम में दुर्घटना : वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में चार घायल, एक गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना में वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। सैलाना-पिपलौदा मार्ग पर करिया के पास दो वाहनों की भिड़ंत में एक गंभीर घायल को रतलाम रेफर किया है।

सैलाना से पांच किमी दूर मंगलवार सुबह धामनोद से लोडिंग वाहन लेकर पिपलौदा तरफ जा रहे धामनोद निवासी दीपक (25) पिता भंवरलाल माली और गट्टू (65) पिता रतनलाल पाटीदार की शेरपुर तरफ से आ रही मारुति इको कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। कार में शेरपुर निवासी टीना (35) पति भूपेंद्रसिंह पंवार और उनकी 9 वर्षीय बेटी नव्या कुंवर सवार थे। हादसे में दोनों वाहनों के घायलों को ग्रामीणों ने वाहनों से बाहर निकाला।

आमने-सामने की भिड़ंत में वाहनों के परखच्चे तक उड़ गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस में सैलाना सामु.स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गंभीर घायल गट्टू को रतलाम के मेडिकल कॉलेज रेफर किया।सैलाना थाना प्रभारी अयूब खान ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि हादसे में चार लोगों को चोटें आई है, जिसमें तीन को मामूली चोटें आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गई है गंभीर घायल गट्टू पाटीदार को रतलाम रेफर किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!