रतलाम में दुर्घटना : आमने-सामने की टक्कर में चार युवक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

रतलाम में दुर्घटना : आमने-सामने की टक्कर में चार युवक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

Advertisements
Advertisements

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।  धामनोद के रतलाम – बांसवाड़ा रोड स्थित साई मंदिर के मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कालेज भेजा गया। यह मार्ग लगातार वाहनों दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों के लिए ख़तरे का सबब बनता जा रहा। किन्तु जिम्मेदारों ने अभी तक पूरे मामले में गभीरता नहीं दिखाई है।  

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार ग्राम धराड़ के प्रहलाद (36) पिता दिलीप परिहार रिश्तेदार कमठाना निवासी अनिल (27)पिता दामोदर सोलंकी के साथ राजस्थान के अरनोद में सेन समाज द्वारा आयोजित विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। सैलाना तरफ से तेजगति से आ रहे बाइक सवार राहुल पिता बाबूलाल और चंपालाल पिता मांगीलाल कटारा निवासी खेड़ी (दिवेल) की आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें 108 एम्बुलेंस से सामु.स्वास्थ्य केंद्र लाया गया यहां डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया। दोनों बाइक हादसे में काफी क्षतिग्रस्त हुई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!