21 C
Ratlām

दुर्घटनाग्रस्त कार में मिला मादक पदार्थ : रतलाम के समीप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चालक और कार सवार फरार

– ग्राम चंदोडिया के समीप अंडरब्रिज में भरे पानी में कार डूबी, पुलिस ने जब रोका वीडियो बनाने से ग्रामीण भड़के

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह करीब 9.30 बजे कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। ग्राम चंदोडिया के निकट अंडरब्रिज में भरे पानी में कार डूब गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को हादसे के बाद वीडियो बनाने से रोका, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। क्रेन से कार को अंडरब्रिज से बाहर निकालकर नामली थाने लाया गया। कार में करीब 6 से 7 कट्टे (सफेद रंग के बोरे ) में मादक पदार्थ डोडाचूरा पाया गया है।

IMG 20231119 WA0058

नामली पुलिस को सूचना मिली की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ग्राम चंदोडिया के निकट कार क्रमांक जीजे-09 बीडी-7406 दुर्घटनाग्रस्त होकर अंडरब्रिज में भरे पानी में डूब गई है। मौके पर ग्रामीण एसडीओपी अभिलाष भलावी सहित बल पहुंचा। इस दौरान ग्रामीण मदद के लिए अंडरब्रिज के करीब पहुंचे। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को उक्त वाहन में पहले से मादक पदार्थ तस्करी की आशंका जताई और वीडियो बनाने लगे। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिसकर्मी ने ग्रामीणों को वीडियो बनाने से रोका, इस पर कहासुनी हुई। सूत्रों के अनुसार उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन से पहले पुलिस उसका पीछा कर रही थी। तेज रफ़्तार कार का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है। अंडरब्रिज में कार जाने के बाद चालक और सवार उसमें से निकल कर फरार हो गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को अंडरब्रिज से बहार निकाल कर थाने पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच की जा रही है
दुर्घटनाग्रस्त कार को अंडरब्रिज से बहार निकालकर थाने पहुंचाया गया है। कार में मादक पदार्थ मिलने पर जांच की जा रही है। करीब 6 से 7 कट्टे बोर में डोडाचूरा मिला है। डोडाचूरा का वजन करवाने के बाद कार नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। – अभिलाष भलावी, एसडीओपी-रतलाम-ग्रामीण (मध्यप्रदेश)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!