रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन द्वारा लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने का दौर जारी है। रतलाम विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ज्ञापन सौंपने के बाद यूनियन ने अब सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को ज्ञापन सौंपा है। 4 सूत्रीय प्रमुख मांगों को सुनने के बाद विधायक डोडियार ने आगामी विधानसभा सत्र में यूनियन की समस्त मांगो को श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल के समक्ष रख विस्तृत रूप से चर्चा करने का आश्वासन दिया है।

यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन द्वारा लंबित 4 सूत्रीय मांगों में शामिल न्यूनतम वेतन, काम के घंटे तय करने, मेडीकल रिप्रेजेंटेइव को अतिकुशल की श्रेणी में शामिल करने और केंद्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा जारी आदेश जिसमे राज्य सरकारों को निर्देशित किया कि वे अपने राज्य में औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 2S में बदलाव करते हुए सभी दवा प्रतिनिधि सहित बिक्री संवर्धन कर्मचारियों को कर्मकार की परिभाषा में समायोजित करने की लंबे समय से मांग की जा रही है। देश में अभी तक 12 राज्यों में यह संशोधन लागू किया गया है। ज्ञापन का वाचन स्थानीय शाखा के निखिल मिश्र ने किया। इस दौरान यूनियन के रवीन्द्र शर्मा, संजय व्यास, राधेश्याम दुबे उपस्थित थे। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में क्षेत्रीय विधायक और सांसद को अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन के माध्यम से मांगों के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


