11.2 C
Ratlām

अहिंसा रन : एकता और शांति का दिया संदेश, 23 देशों में एक साथ, एक दिन, एक समय पर हुई

विधायक चेतन्य काश्यप ने विजेताओं को पुरुस्कृत कर दी बधाई, जीतो लेडीस विंग का आयोजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम में रविवार को अहिंसा रन (मैराथन दौड़) का आयोजन किया गया। 23 देशों में एक साथ, एक दिन एक ही समय पर यह दौड़ आयोजित की गई। शहर में करीब 1000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर दौड़ अलग-अलग वर्गों में पुरस्कार जीते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन जीतो ग्रुप की लेडीज विंग रतलाम इकाई द्वारा किया गया।

IMG 20230402 WA0291

जीतो लेडीज विंग रतलाम इकाई की अध्यक्ष रितिका संघवी ने स्वागत भाषण दिया। स्पोर्ट्स कंविनर स्नेहा चोपड़ा और को- कंविनर आस्था बोथरा अहिंसा रन के बारे में बताया की प्रतियोगियों ने पहले जुम्बा किया उसके बाद फ्लैग ऑफ के लिए रतलाम निगम महापौर प्रहलाद पटेल, इप्का से दिनेश सियाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया, एमआईसी सदस्य पार्षद विशाल शर्मा, अनुराग भरगट, दोस्ती फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा किया गया। विश्व भर में अहिंसा और शांति का संदेश देने के लिए रतलाम के आम लोगों ने भी इस अहिंसा रन में हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी दी। जीतो लेडीस विंग द्वारा इस अहिंसा रन का आयोजन किया गया, जिसमे संस्था की सीमा बोथरा, संगीता कोठारी, अलका पोरवाल, संगीता पोरवाल, पलक मूणत, कीर्ति गाँधी, राखी जैन, पायल बरबेटा, अर्चना मेहता, सुनीता मूणत, श्वेता गांधी, दीपा चोरडिया, प्रज्ञा बरमेचा, ललिता पाटौदी, संध्या गांधी, रीता नलवाया, रमिला सकलेचा, उषा भंडारी, ममता मन्डलेचा, नीतू छाजेड़, अलका कटारिया, आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा|
विजेताओं को दी बधाई
अहिंसा रन मीडिया प्रभारी योगिशा बरमेचा एवं सारिका नाहर ने बताया पुरुस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर बधाई दी है।पुरस्कार वितरण समारोह में जीतो रतलाम चैप्टर से चेयरमैन जयंत जैन, चीफ सेक्रेटरी राजकमल जैन, कोषाध्यक्ष मेघ कुमार लुनिया, फाउंडर संस्थापक अध्यक्ष इंदरमल जैन और एक्स चेयरमैन मुकेश जैन, अशोक जैन लाला, सुनील डोरा, अशोक बरमेचा, भरत पाटनी, अर्पित संघवी, संजय गोधा आदि उपस्थित थे। विजेता प्रतिभागियो को संस्था द्वारा नगद पुरस्कार वितरित किए जबकि सभी प्रतिभागियो को सहभागिता का प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सलोनी पावेचा और आभार जीतो लेडीस विंग सचिव श्वेता पाटनी ने माना।
अहिंसा रन में यह रहे विजेता
अहिंसा रन में 3, 5 और 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 3 किलोमीटर प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में परमेश गरवाल और महिला वर्ग में कविता डोडिया विजेता रही। 5 किलोमीटर की प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में तरुण सिंह परमार और महिला वर्ग में संजीवनी डामोर और पुष्पा डामोर विजेता रहे। 10 किलोमीटर मैराथन में पुरुष वर्ग में विनायक राव और महिला वर्ग में निकिता धाकड़ विजेता रही।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!