– आतिशबाजी के बीच हुए गरिमामय कार्यक्रम में लगे भारत मां के जयकारे
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
अलकापुरी चैराहा पर उत्साह, उल्लास, उमंग से सरोबार वातावरण में भारत माता प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ।जोरदार आतिशबाजी एवं भारत माता की जय-जयकार की गूंज हुई और उपस्थित जनों ने मां भारती की आरती की। समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप, गुजरात के भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे मुख्य रूप से मौजूद थे।
मुख्य अतिथि विधायक काश्यप ने कहा कि व्यक्ति अगर किसी कार्य को करने का मजबूत इरादे के साथ संकल्प लें तो व कार्य अवश्य पूर्ण होता है। महापौर पटेल द्वारा भारत माता उद्यान निर्माण व उद्यान में भारत माता की मूर्ति स्पापित करना इसका सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में मां भारती का गुणगान हो रहा है, यह हम सभी के लिये गर्व की बात है। आज भारत माता की मूर्ति का जन लोकार्पण होने से नागरिकों में ओर अधिक प्रबल होगी। महापौर पटेल ने कहा कि जब मैं पार्षद था तब यहां की स्थिति दयनीय थी, मैंने तब यह संकल्प लिया कि यहां पर भारत माता उद्यान विकसित होगा और उद्यान में मां भारती की प्रतिमा स्थापित होगी। जनता के आशीर्वाद से आज मेरा यह संकल्प पूरा हुआ है, इस कार्य के लिए मैं जनता का दिल से आभारी हूँ।
पूर्व सैनिक व परिजनों का किया सम्मान
इस अवसर पर पूर्व सैनिक व उनके परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, प्रदीप पाण्डे, नेहा मेहर, राजेन्द्र नागर, सोनू यादव, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, मनोहरलाल राजू सोनी, सपना त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, कृष्णकुमार सोनी, आदित्य डागा, पार्षद परमानन्द योगी, निशा सोमानी, आयुशी सांखला, कविता चैहान, अनिता वसावा, धीरजकुवंर राठौर, प्रीति कसेरा के साथ पवन सोमानी, शेरू पठान, गौरव त्रिपाठी, जलज सांखला, किशोरसिंह राठौर, संजय कसेरा, हेमराज वसावा, राजेन्द्रसिंह चैहान सहित नागरिकों ने भारत माता की मूर्ति का अनावरण भव्य आतिशबाजी के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया।