वेस्टर्न एमपी टोल कंपनी की मनमानी : लापरवाही से हुए हादसे के बाद नहीं दिया जवाब, पुलिस सौंपेगी अब दूसरा नोटिस

वेस्टर्न एमपी टोल कंपनी की मनमानी : लापरवाही से हुए हादसे के बाद नहीं दिया जवाब, पुलिस सौंपेगी अब दूसरा नोटिस

Advertisements
Advertisements

– मामला रोड मेंटेनेंस के नाम पर खड़े ट्रक में पूछे से घुसी कार में सवार आरक्षक व पति की मौत का

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। लेबड़-नयागांव फोरलेन पर मेंटेनेंस कंपनी के बीच में खड़े ट्रक में 8 फरवरी 2025 को तड़‌के पीछे से कार घुस गई थी। इसमें महिला आरक्षक और उसके पति की मौत हो गई थी। मामले में दूसरे दिन बिलपांक थाना पुलिस ने टोल वसूलने वाली कंपनी और रोड मेंटेनेंस करने वाली कंपनी को नोटिस दिए थे लेकिन 8 दिन बाद भी टोल वसूलने वाली कंपनी ने जवाब नहीं दिया है। टोल कंपनी की लापरवाही के बाद मनमानी के बावजूद अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

टोल वसूलने वाली वेस्टर्न एमपी टोल कंपनी के प्रोजेक्ट हेड किशोर साहू को नोटिस दिया था लेकिन उन्होंने अब तक जवाब नहीं दिया है। इसके चलते उन्हें फिर से नोटिस भेजा है। जल्द से जल्द जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिलपांक थाना टीआई अयूब खान ने बताया कि रोड मेंटेनेंस करने वाली कंपनी सरस इंफ्रास्ट्रक्चर ने जवाब दिया है। इसमें बताया है कि 8 फरवरी 2025 की सुबह से रोड मेंटेनेंस होना था। इसलिए वहां छोटे बैरिकेड्स लगाना थे। ट्रक बैरिकेड्स लेकर आया था। ड्राइवर ने ट्रक खड़ा किया और उतरा भी नहीं था कि तेज स्पीड से आ रही कार पीछे से घुस गई। हादसे के बाद ड्राइवर डर के मारे भाग निकला था। उस दौरान मौके पर सेफ्टी ऑफिसर मौजूद था। टीआई खान ने बताया कि रोड मेंटेनेंस कंपनी से मिले जवाब के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दर्दनाक हादसे में 2 बच्चे हो गए अनाथ

8 फरवरी 2025 को तड़के 4.30 बजे लेबड़-नयागांव फोरलेन पर झालरापाड़ा के यहां डिवाइडर से लगकर रोड मेंटनेंस का ट्रक एचआर 67-9986 खड़ा था। इस दौरान बदनावर की ओर से आई कार पीछे से ट्रक में घुस गई थी। कार में सवार माणक चौक थाने में पदस्थ महिला आरक्षक झन्ना गामड़ और उसके पति अरविंद डावर निवासी बोरझड़ी (धार) की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये परिवार धार शादी में शामिल होकर लौट रहा था। कार की पिछली सीट पर बेटी प्रियल (9) और बेटा श्रेयांस (4) भी सोए थे। गनीमत रही कि दोनों को हल्की चोट आई और जान बच गई।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!