19.1 C
Ratlām

भाजपा का दावा : सैलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को मिलेगी विजय श्री

– आखिर किसने कही पत्रकारों के सामने यह बात, पढ़े विस्तृत समाचार

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
सुरत ( पूर्वी क्षेत्र) के भाजपा विधायक अरविंद राणा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने दावा किया है कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को ही विजय श्री मिलेगी और प्रदेश में पुनः भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। सैलाना में भले ही प्रत्याशी कोई भी क्यों ना हो, हर हाल में मतदाता कमल के फूल का ही निशान पहचानेंगे।

ये दावा शनिवार दोपहर मध्यप्रदेश के सैलाना स्थित विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेताओं ने किया है। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सूरत (गुजरात) के विधायक राणा पिछले एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। दरअसल वह यहां भाजपा प्रत्याशी चयन के सिलसिले में क्षेत्र के मतदाताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के मन की चाह टटोल रहे हैं। 

15 नेता सैलाना में टिकट की दौड़ में शामिल
राणा ने दावा किया कि पूरे सैलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से 15 से ज्यादा नेताओं ने उनके समक्ष चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। परंतु प्रत्याशी कौन होगा यह आलाकमान को तय करना है। हमारा बस इतना ही कहना है कि प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, लोग सिर्फ कमल के निशान पर ही भरोसा करते हैं। देश में मोदी जी व प्रदेश में  शिवराज जी ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं इन्हीं कार्यों के बूते प्रदेश में एंव सैलाना विधानसभा में भाजपा विजय होगी। सैलाना विधानसभा से भाजपा नेताओं ने 25 हजार से अधिक मतों से जीतने का दावा किया है।

पत्रकारवार्ता में यह थे प्रमुख रूप से मौजूद
पत्रकारों से मुखातिब होने के दौरान रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, सैलाना पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल , मोती निनामा, मांगीलाल खराड़ी, भंवर सिंह डोडियार, दिनेश कुमावत, मुकेश पटेल, विशाल धभाई आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!