– आखिर किसने कही पत्रकारों के सामने यह बात, पढ़े विस्तृत समाचार
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
सुरत ( पूर्वी क्षेत्र) के भाजपा विधायक अरविंद राणा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने दावा किया है कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को ही विजय श्री मिलेगी और प्रदेश में पुनः भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। सैलाना में भले ही प्रत्याशी कोई भी क्यों ना हो, हर हाल में मतदाता कमल के फूल का ही निशान पहचानेंगे।

ये दावा शनिवार दोपहर मध्यप्रदेश के सैलाना स्थित विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेताओं ने किया है। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सूरत (गुजरात) के विधायक राणा पिछले एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। दरअसल वह यहां भाजपा प्रत्याशी चयन के सिलसिले में क्षेत्र के मतदाताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के मन की चाह टटोल रहे हैं।
15 नेता सैलाना में टिकट की दौड़ में शामिल
राणा ने दावा किया कि पूरे सैलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से 15 से ज्यादा नेताओं ने उनके समक्ष चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। परंतु प्रत्याशी कौन होगा यह आलाकमान को तय करना है। हमारा बस इतना ही कहना है कि प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, लोग सिर्फ कमल के निशान पर ही भरोसा करते हैं। देश में मोदी जी व प्रदेश में शिवराज जी ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं इन्हीं कार्यों के बूते प्रदेश में एंव सैलाना विधानसभा में भाजपा विजय होगी। सैलाना विधानसभा से भाजपा नेताओं ने 25 हजार से अधिक मतों से जीतने का दावा किया है।
पत्रकारवार्ता में यह थे प्रमुख रूप से मौजूद
पत्रकारों से मुखातिब होने के दौरान रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, सैलाना पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल , मोती निनामा, मांगीलाल खराड़ी, भंवर सिंह डोडियार, दिनेश कुमावत, मुकेश पटेल, विशाल धभाई आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।