रतलाम आए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय : पूर्व मंत्री कोठारी के घर पहुंचे, पूर्व महापौर डॉ. यार्दे सहित विरोधी खेमा रहा सक्रिय, संगठन रहा गायब

  • कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कनार्टक से निराशा, मध्यप्रदेश में बनाएंगे सरकार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रविवार को रतलाम आए। अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को पैलेस रोड स्थित प्रदेश के पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के निवास स्थान पर पहुंचे। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस दौरान शहर भाजपा के एक धड़े के विरोधी गुट के नेता सक्रिय रहे। जबकि संगठन का एक भी पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव के साथ नजर नहीं आया। यहां तक नगर निगम चुनाव में भी गायब रही पूर्व महापौर डॉ. सुनीता यार्दे भी अपने डॉ. पति के साथ यहां पहुंची। रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक मथुरालाल डामर भी यहां नजर आए। इन सभी ने विजयवर्गीय को जोरदार स्वागत किया।

रतलाम में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय डालूमोदी बाजार चौराहे से पैदल पूर्व मंत्री कोठारी के निवास पर पहुंचे। यहां पर पहले उनका स्वागत हुआ। उसके बाद वह अलग से पूर्व मंत्री कोठारी के साथ पूर्व महापौर डॉ. सुनीता यार्दे से मिले। करीब 20 से 25 मिनट रुकने के बाद विजयवर्गीय यहां से रवाना हूए।

मीडिया से चर्चा करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम से निराशा है। लेकिन मध्यप्रदेश में दो तिहाई बहुमत से हम सरकार बनाएंगे। कांग्रेस भले ही मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के सपने देख रही है लेकिन जनता भाजपा के साथ है। लगातार रतलाम में सक्रियता के सवाल को लेकर विजयवर्गीय का कहना था कि ऐसा नहीं में पूरे प्रदेश का दौरा कर रहा हु। हिम्मत जी हमारे वरिष्ठ नेता है। उनके प्रति सम्मान प्रकट करने आया हूं। कर्नाटक चुनाव परिणाम को लेकर कहना था कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी है। मैं खुद 8 दिन वहां रह कर आया था। हर राज्य की चुनाव की अलग रणनीति है। हर राज्य के मुद्दे अलग है। हर राज्य की नेतृत्व क्षमता अलग होती है। जनता का मूड़ भी अलग होता है। कांग्रेस के 15 माह का कार्यकाल भी जनता ने देखा है। मध्यप्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। हम दो तिहाई बहुमत से मध्यप्रदेश में सरकार बनाएंगे। जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ नहीं होने पर आपका कहना था कि सुबह से में रतलाम में हु। सभी साथ मे थे।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Related articles

विधानसभा – 2023 : अब वोट देगा नहीं बल्कि लेगा गुर्जर समाज, गुर्जर नेता बैंसला ने रतलाम में कही बड़ी बात

रतलाम दौरे में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर बात कीरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय...

महा जनसंपर्क : जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान, विधायक मकवाना को दिया आशीर्वाद

- ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बाजनखेड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठ विधायक ने किया भोजनरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।भाजपा के...

साई भंडारा : डीआरएम कार्यालय परिसर में 12 जून को, नौवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने आबिद हुसैन

- वर्ष -2010 से निरंतर जारी साई भंडारा की तैयारी अंतिम चरण मेंरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम रेल मंडल कार्यालय...

कायाकल्प : जन कल्याणकारी कार्यों को उतारा है धरातल पर, विधायक काश्यप ने कही बात, पढ़े विस्तृत खबर

-  महानगर की तर्ज पर सड़कों का किया जा रहा निर्माण - महापौर पटेलरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। कायाकल्प योजना के तहत...
error: Content is protected by VandeMatram News