25.2 C
Ratlām

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन : हाथ उठाकर जीत का लिया संकल्प, उच्च शिक्षा मंत्री को फिर रतलाम पर विश्वास

– विधायक काश्यप बोले मत प्रतिशत बढ़ेगा तो जीत का हर लक्ष्य होगा हासिल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
भारतीय जनता पार्टी के रतलाम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रतलाम वाले यदि ठान ले, तो विधानसभा चुनाव में 56 हजार मतों से जीत के रहेंगे।विधायक चेतन्य काश्यप ने 10 प्रतिशत मतदान बढ़ाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि यदि मत प्रतिशत बढ़ेगा तो जीत का हर लक्ष्य हासिल होगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर जीत का संकल्प लिया।

बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा के पितृपुरूष प. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को रतलाम शहर में 10 वर्षों के दौरान हुए चौतरफा विकास कार्यों की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसे सभी ने बहुत सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. यादव ने कहा कि विधायक चेतन्य काश्यप के रूप में रतलाम को श्रेष्ठ नेतृत्व मिला है। काश्यप ने व्यवसाय में उंचाई हासिल करने के बाद एक लक्ष्य लेकर राजनीति शुरू की। काश्यप ने दूरदृष्टि के साथ शहर का विकास कराया है और यही कारण है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनकी विकास की राजनीति में साथ खड़ा नज़र आता है। रतलाम में उज्जैन से पहले शासकीय मेडिकल कॉलेज खोलना और औद्योगिक तथा अन्य विकास के कार्य होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश से लेकर देश तक सेवा के नए आयाम स्थापित किए है। दुनिया में आज भारत का जो परचम लहरा रहा है, और यह भाजपा ही कर सकती है। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। कार्यकर्ता ही विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाते है। कार्यकर्ताओं की संकल्प शक्ति से ही नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की और आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं से चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर लाड़ली बहना एवं लाड़ली लक्ष्मी जैसी नारी सम्मान योजनाओं हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने का आव्हान किया। सम्मेलन का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार विधानसभा सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय ने माना।

IMG 20230903 175445

यह थे मंच पर मौजूद
मंच पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला मंत्री नेहा मेहर, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी अनुज शर्मा, करण वशिष्ठ, निलेश राव, राजेश रांका, श्रीकांत डोसी, नंदकिशोर तोषावड़ा, रवि निन्दाने, तन्मय त्रिवेदी, मधू शिरोड़कर, अनिता कटारा, मंसूर जमादार आदि मौजूद थे।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page